Friday, 20 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ
Keshav Times

भगवान ने चाहा तो आपका यह बेटा बहुत जल्द वापस आएगा-अरविंद केजरीवाल

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मुताबिक उन्‍हें 2 जून 2024 को तिहाड़ जेल प्रशासन के समक्ष सरेंडर करना है।इससे पहले आज 31 मई को केजरीवाल जनता से रूबरू हुए।

भगवान ने चाहा तो आपका यह बेटा बहुत जल्द वापस आएगा-अरविंद केजरीवाल
Arvind Kejriwal

केटी न्यूज़/नई दिल्‍ली 

मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के राहत वाले दिन अब खत्‍म होने वाले हैं।शराब घोटाला मामले में अंतरिम जमानत पर चल रहे थे।सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मुताबिक उन्‍हें 2 जून 2024 को तिहाड़ जेल प्रशासन के समक्ष सरेंडर करना है।इससे पहले आज 31 मई को केजरीवाल जनता से रूबरू हुए।

भगवान ने चाहा तो आपका यह बेटा बहुत जल्द वापस आएगा-अरविंद केजरीवाल

उन्‍होंने कहा कि मैं देश को तानाशाही से बचाने के लिए जेल जा रहा हूं। मुझे इस बात का गर्व है।सीएम केजरीवाल ने कहा, मैं बेशक आपके बीच में नहीं रहूंगा, लेकिन मैं आपके एक भी काम नहीं रुकने दूंगा।मैं अंदर रहूं या बाहर, दिल्ली क काम नहीं रुकना चाहिए। मैं आपके काम नहीं रुकने दूंगा। मोहल्ला क्लीनिक, अस्पताल, 24 घंटे बिजली, शिक्षा आदि का काम बिना किसी बाधा के चलता रहेगा।मैं जेल से लौटकर हर महिला को हज़ार रुपये देने की भी शुरुआत करूंगा। सीएम केजरीवाल ने अपने माता-पिता के बारे में भी चर्चा की।उन्‍होंने आगे कहा मैंने हमेशा आपके परिवार का बेटा बनकर अपना फर्ज निभाया है।आज मैं अपने परिवार के लिए आपसे कुछ मांग रहा हूं। मेरे माता-पिता बहुत बुजुर्ग हैं। मेरी मां बहुत बीमार रहती हैं।मुझे जेल में उनकी बहुत चिंता होती है।मैंने आपको अपना परिवार मानकर ख़्याल रखा।मेरे पीछे मेरे माता-पिता का ख्याल रखना।उनके लिए दुआ करना और भगवान से प्रार्थना करना।दुआ में बड़ी ताकत होती है।आप मेरी मां के लिए रोज प्रार्थना करेंगे तो वह जरूर स्वस्थ रहेंगी।

भगवान ने चाहा तो आपका यह बेटा बहुत जल्द वापस आएगा-अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने पत्‍नी सुनीता के बारे में भी बात की, उन्‍होंने कहा मेरी पत्नी सुनीता बहुत मजबूत हैं।उन्होंने जिंदगी के हर मुश्किल वक्त पर मेरा साथ दिया है। जब मुश्किल वक्त आता है, तो पूरा परिवार एकजुट हो जाता है।हम सब मिलकर तानाशाही से लड़ रहे हैं।देश को बचाने के लिए यदि मुझे कुछ हो जाए, मेरे प्राण भी चले जाएं, तो गम मत करना।आपके प्रार्थनाओं की वजह से आज मैं जिंदा हूं और आगे भी आपका आशीर्वाद मेरी रक्षा करेगा।अंत में बस यह कहना चाहूंगा, भगवान ने चाहा तो आपका यह बेटा बहुत जल्द वापस आएगा।

 

 

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।