Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पहले अर्घ्य पर छठ घाटों की सुरक्षा परखी, डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण विस्तारित इलाकों के छठ घाटों पर पुलिस की पहरेदारी, सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद संभालते रहे थानाध्यक्ष नशे में धुत्त होकर थाने पहुंचा वार्ड पार्षद का कथित प्रतिनिधि, पुलिस पर झाड़ने लगा धौंस वीर कुंवर सिंह सेतु पर रफ्तार का कहर, कार-बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन युवक घायल अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बक्सर की चमक, भाई-बहन ने पदकों से लिखी सफलता की नई इबारत छठ पर गांव को मिला जीवनरक्षक तोहफा, अब 24 घंटे मुफ्त मिलेगी एंबुलेंस सेवा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व; वाराणसी के पंडितों की गंगा आरती और 'स्वर्ग-नर्क लोक' की प्रतिमाएं रही आकर्षण का केंद्र सरकारी धान खरीद का डुमरांव से आगाज, पहले ही दिन 56 क्विंटल की खरीदारी छठ की खुशियां मातम में बदलीं: बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल
Keshav Times

'बेबी केयर सेंटर' में लगी भीषण आग,हादसे में 6 की मौत

शनिवार रात दिल्ली के विवेक विहार में बेबी केयर सेंटर में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है।

'बेबी केयर सेंटर' में लगी भीषण आग,हादसे में 6 की मौत
Accident

केटी न्यूज़/नई दिल्ली

शनिवार रात दिल्ली के विवेक विहार में बेबी केयर सेंटर में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है।इस दौरान 12 बच्चों को रेस्क्यू किया गया, जिसमें से 6 की मौत हो गई। 1 बच्चा वेंटिलेटर पर है और 5 बच्चे हॉस्पिटल में एडमिट हैं।बच्चों को ईस्ट दिल्ली एडवांस्ड केयर हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है।इसमें एक बच्चे की आग लगने की घटना से पहले ही मौत हो चुकी थी। कुल 7 बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।  

'बेबी केयर सेंटर' में लगी भीषण आग,हादसे में 6 की मौत

दमकल विभाग को रात 11:32मिंट पर जानकारी मिली थी कि विवेक विहार के बेबी केयर सेंटर में आग लग गई है, जिसके बाद दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर भेजी गई।सूचना मिलने के तुरंत बाद ही आग बुझाने का काम और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।आग इतनी भयानक थी कि उसने देखते ही देखते तीन मंजिला इमारत को अपनी चपेट में लिया। बच्चों को बचाने के लिए स्थानीय लोग भी पुलिस और फायर ब्रिगेड की मदद के लिए आगे आए।आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।हॉस्पिटल में लगी आग से पास की दो आवासीय बिल्डिंग भी प्रभावित हुई हैं।

'बेबी केयर सेंटर' में लगी भीषण आग,हादसे में 6 की मौत

दिल्ली पुलिस ने बताया कि विवेक विहार स्थित न्यू बोर्न बेबी केयर हॉस्पिटल का मालिक नवीन किची अभी भी फरार है, जो पश्चिम विहार में रहता है। मामले में धारा 336 और 304ए के तहत एफआईआर दर्ज की जा रही है।वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मामलें पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि दिल्ली में बच्चों के अस्पताल में आग लगने की घटना हृदय विदारक है।कारणों की जांच की जा रही है, लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।