दिल्ली से बिहार आ रही बस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दुघर्टनाग्रस्त पांच की मौत, ग्यारह घायल

सोमवार की रात लगभग ढ़ाई बजे के करीब पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण दुघर्टना हुई। जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। दुघर्टना यूपी के अमेठी जिले के शुक्ला बाजार थाने इलाके में हुई।

दिल्ली से बिहार आ रही बस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दुघर्टनाग्रस्त पांच की मौत, ग्यारह घायल

केटी न्यूज/ दिल्ली

सोमवार की रात लगभग ढ़ाई बजे के करीब पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण दुघर्टना हुई। जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। दुघर्टना यूपी के अमेठी जिले के शुक्ला बाजार थाने इलाके में हुई। बस दिल्ली से बिहार के सीवान जिले जा रही है। जिसमें 60 लोग सवार थें।

दुघर्टना इतना भीषण था कि प्राईवेट बस के एक हिस्सा उड़ गया। सीओ अतुल सिंह ने बताया कि एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 68.8 के पास ट्रक खड़ा था। जिसमें तेज रफ्तार बस ने उसके एक हिस्से में टक्कर मार दी। जिसके कारण बस का एक साइड़ का हिस्सा अलग हो गया। दुघर्टना के बाद ट्रक लेकर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर ट्रक का पता लगाने में जूटी है। दुघर्टना में मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

सीओ ने बताया कि दो गंभीर घायलों की पहचान सीवान के केरवा निवासी अमरेश (26) पुत्र परशुराम और अखिलेश कुमार (36) पुत्र छोटेलाल के रूप में हुई है। दोनों को ईलाज जिला अस्पताल में  चल रहा है। वहीं आंशिक रूप से घायल यात्रियों को दूसरी बस से सीवान भेज दिया गया है। सभी मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। दुघर्टना को लेकर मृख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया है।