पोक्सो के फरार आरोपित के घर पुलिस ने डुगडुगी बजवा चस्पाया इश्तेहार
डुमरांव पुलिस ने पोक्सो ऐक्ट के एक फरार आरोपित के घर डुगडुगी बजवा इश्तेहार चस्पाया है। आरोपित के निर्धारित समय तक कोर्ट या पुलिस के समक्ष सरेंडर नहीं करने पर कोर्ट के आदेश पर उसकी संपति कुर्क की जाएगी।

-- निर्धारित समय तक सरेंडर नहीं करने पर कुर्क होगी संपति, सात महीने से चल रहा है फरार
केटी न्यूज/डुमरांव
डुमरांव पुलिस ने पोक्सो ऐक्ट के एक फरार आरोपित के घर डुगडुगी बजवा इश्तेहार चस्पाया है। आरोपित के निर्धारित समय तक कोर्ट या पुलिस के समक्ष सरेंडर नहीं करने पर कोर्ट के आदेश पर उसकी संपति कुर्क की जाएगी। बता दें कि डुमरांव के जंगलबाजार रोड निवासी आरोपित प्रकाश सोनी पर स्थानीय थाना क्षेत्र की ही एक 12 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप है। किशोरी के बयान पर डुमरांव थाने में कांड संख्या 219/25 दर्ज किया गया है। घटना 28 अक्टूबर 2025 है, जिसमें आरोपित फरार चल रहा है।

कोर्ट के उसके खिलाफ पूर्व में वारंट भी निर्गत किया था, बावजूद उसने सरेंडर नहीं किया था, जिसके बाद कोर्ट ने उसके खिलाफ इश्तेहार निर्गत किया है। गुरूवार को डुमरांव थाने की एसआई प्रियंका व अर्चना के नेतृत्व में पुलिस टीम उसके दरवाजे पर पहुंची तथा नियमो के तहत डुगडुगी पिटवा उसके दरवाजे पर इश्तेहार चश्पाया। इस दौरान एसआई मतेन्द्र कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थी। डुमरांव थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपित लंबे समय से फरार चल रहा है। उन्होंने बताया कि कोर्ट के निर्देश पर उसके घर इश्तेहार चिपकाया गया है, यदि वह निर्धारित समय तक हाजिर नहीं होता है तो कोर्ट के आदेश पर पुलिस उसकी संपति भी कुर्क करेगी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद आरोपित की मुश्किलें बढ़ गई है।

