Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

अपराध नियंत्रण को लेकर डुमरांव पुलिस का अभियान तेज, चार आरोपित दबोचे गए

कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से डुमरांव पुलिस की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अलग-अलग मामलों में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपितों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कार्रवाई की पुष्टि थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने की।

अपराध नियंत्रण को लेकर डुमरांव पुलिस का अभियान तेज, चार आरोपित दबोचे गए

अपराध नियंत्रण को लेकर डुमरांव पुलिस का अभियान तेज, चार आरोपित दबोचे गए

केटी न्यूज/डुमरांव

कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से डुमरांव पुलिस की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अलग-अलग मामलों में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपितों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कार्रवाई की पुष्टि थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने की।पुलिस के अनुसार दहीवर गांव निवासी कुणाल सिंह, पिता अशोक सिंह को शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में पकड़ा गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में लिया। बाद में मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि कुणाल सिंह को दूसरी बार शराब के नशे में पकड़ा गया है।

अपराध नियंत्रण को लेकर डुमरांव पुलिस का अभियान तेज, चार आरोपित दबोचे गए

वहीं पुलिस ने पुराने शराब कांड में फरार चल रहे एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहे दहीवर क्षेत्र के जितेंद्र मुसहर को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दबोचा गया। पुलिस के अनुसार वह पूर्व के एक मामले में वांछित था और उसकी तलाश की जा रही थी।इसके अलावा जमीन विवाद से जुड़े एक मामले में टेढ़ी बाजार निवासी सुनील कुमार और मनोज कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों के खिलाफ पूर्व में दर्ज मामले के आधार पर यह कार्रवाई की गई।थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है।

अपराध नियंत्रण को लेकर डुमरांव पुलिस का अभियान तेज, चार आरोपित दबोचे गए

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।