Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध
Keshav Times

युवती से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

युवती से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

केटी न्यूज/राजपुर  

युवती से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

राजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ हुई छेड़खानी मामले में आरोपित खीरी गांव निवासी इमरान आलम को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि सोमवार को राजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की स्नातक की परीक्षा देने के लिए बक्सर किसी कॉलेज में जा रही थी। वह अपने स्टैंड के पास किसी टेंपो में सवार हो रही थी।

युवती से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

तभी पड़ोस का ही एक परिचित लड़के ने कहा कि हम साथ चलते हैं। जिसके लिए वह रुक गए, कुछ देर बाद एक गांव का अन्य लड़का आया और वह टेंपो में सवार होकर आगे बढ़े। तब तक अन्य युवक ने दूसरे लड़के के साथ लड़की को जाते देखा तो विरोध जताया एवं इसका वीडियो बनाकर वायरल करने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों में नोक झोंक हो गई।

युवती से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

कुछ ही दूर जाने पर एक स्कॉर्पियो में सवार चार युवक आए और गाड़ी रोक कर इस लड़की को स्कॉर्पियो में बैठाया। इसके साथ छेड़खानी करने लगे, साथ ही युवती को धमकी भी दी गई कि इस बात को किसी से जानकारी नही दी जय अन्यथा इसका अंजाम बहुत बुरा होगा। लड़की ने किसी तरह परीक्षा दिया। इसके बाद परीक्षा हाल से निकलते ही इसने इसकी सूचना मुफस्सिल थाना को दी।

युवती से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पुलिस ने युवती को सुरक्षा में लेकर इसकी सूचना राजपुर थाने को दी। जहां लड़की के बयान पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। जिसमें से इमरान आलम को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान पर प्रार्थमिकी दर्ज कराई गई थी। शीघ्र ही अन्य आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।