सकसोहरा थाना क्षेत्र से युवक लापता, परिजनों ने की तलाश में मदद की अपील
पटना जिले के सकसोहरा थाना क्षेत्र से एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ग्राम लक्ष्मीपुर निवासी 28 वर्षीय अनुज कुमार उर्फ बौधू बीते 30 जनवरी को दोपहर करीब 2 बजे से लापता हैं। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बावजूद अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है, जिससे परिवार चिंतित है।
केटी न्यूज/पटना
पटना जिले के सकसोहरा थाना क्षेत्र से एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ग्राम लक्ष्मीपुर निवासी 28 वर्षीय अनुज कुमार उर्फ बौधू बीते 30 जनवरी को दोपहर करीब 2 बजे से लापता हैं। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बावजूद अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है, जिससे परिवार चिंतित है।लापता युवक के पिता का नाम अजय महतो तथा दादा का नाम दशरथ महतो उर्फ दासो महतो बताया गया है। परिजनों के अनुसार अनुज की लंबाई करीब 5 फीट 2 इंच, रंग सांवला है। लापता होने के समय वह लाल-नीले रंग की टी-शर्ट और जींस पहने हुए थे।

परिजनों ने बताया कि अनुज कुछ हद तक मानसिक रूप से कमजोर (मंदबुद्धि) भी हैं, जिसके कारण उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है। लापता होने की सूचना सकसोहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दी गई है और आसपास के इलाकों में रिश्तेदारों व परिचितों के यहां भी तलाश की जा चुकी है।यह घटना ग्राम लक्ष्मीपुर, पोस्ट सकसोहरा, थाना सकसोहरा, जिला पटना (पिन-803213) की है। परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी अनुज कुमार के बारे में कोई जानकारी मिले या वे कहीं नजर आएं, तो तुरंत परिवार को सूचित करें।

परिवार की ओर से सूचना देने वाले को 2000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है। संपर्क के लिए मोबाइल नंबर 9572463224, 8877882809, 9667645143 और 7739356616 जारी किए गए हैं।परिजनों की आंखें अब हर आने-जाने वाले रास्ते पर टिकी हैं और वे प्रशासन व आम जनता से सहयोग की गुहार लगा रहे हैं ताकि अनुज को सुरक्षित घर वापस लाया जा सके।
