विद्युत विभाग की मुस्तैदी से टला बड़ा खतरा, क्षतिग्रस्त पोल बदलकर सुरक्षित की गई आपूर्ति

डुमरांव प्रखंड के पुराना भोजपुर क्षेत्र में शनिवार को विद्युत विभाग की तत्परता और त्वरित कार्रवाई से एक संभावित बड़े हादसे को समय रहते टाल दिया गया। सड़क किनारे स्थापित विद्युत पोल अज्ञात वाहन की टक्कर से झुक गया था, जिस पर 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तथा 440 वोल्ट का लो-टेंशन तार लगा हुआ था। पोल की स्थिति अत्यंत जोखिमपूर्ण हो गई थी और किसी भी समय तार टूटकर जमीन पर गिर सकते थे, जिससे जान-माल के भारी नुकसान की आशंका बनी हुई थी।

विद्युत विभाग की मुस्तैदी से टला बड़ा खतरा, क्षतिग्रस्त पोल बदलकर सुरक्षित की गई आपूर्ति

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव प्रखंड के पुराना भोजपुर क्षेत्र में शनिवार को विद्युत विभाग की तत्परता और त्वरित कार्रवाई से एक संभावित बड़े हादसे को समय रहते टाल दिया गया। सड़क किनारे स्थापित विद्युत पोल अज्ञात वाहन की टक्कर से झुक गया था, जिस पर 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तथा 440 वोल्ट का लो-टेंशन तार लगा हुआ था। पोल की स्थिति अत्यंत जोखिमपूर्ण हो गई थी और किसी भी समय तार टूटकर जमीन पर गिर सकते थे, जिससे जान-माल के भारी नुकसान की आशंका बनी हुई थी।स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए स्थानीय लोगों ने तत्काल कनीय विद्युत अभियंता जितेंद्र कुमार को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही जेई ने बिना देर किए विद्युत आपूर्ति बंद कराने का निर्देश दिया और विभागीय टीम को मौके पर भेजा। विद्युत आपूर्ति बंद किए जाने से जहां एक ओर क्षेत्र में अस्थायी असुविधा हुई, वहीं दूसरी ओर इससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया।मौके पर पहुंची विद्युत विभाग की टीम ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए पुराने और क्षतिग्रस्त पोल को हटाया तथा उसकी जगह दो नए मजबूत पोल गड़वाए। इसके बाद सभी हाईटेंशन एवं एलटी तारों को सुरक्षित ढंग से पुनः स्थापित किया गया। मरम्मत कार्य के दौरान लगभग दो घंटे तक पुराना भोजपुर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही।

कार्य पूर्ण होने के बाद विद्युत आपूर्ति को पूरी तरह सुरक्षित रूप से बहाल कर दिया गया। स्थानीय निवासियों ने विद्युत विभाग की सतर्कता और कनीय विद्युत अभियंता की त्वरित पहल की सराहना की। लोगों का कहना था कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं होती, तो यह घटना बड़े हादसे का रूप ले सकती थी। विभागीय अधिकारियों ने भी आम जनता से अपील की कि ऐसी किसी भी स्थिति में तुरंत सूचना देकर सहयोग करें, ताकि दुर्घटनाओं को समय रहते रोका जा सके।