सूर्य घर योजना को गति देने के निर्देश, प्रचार-प्रसार और कैंप पर जोर

जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और अनुश्रवण को लेकर जिलाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की अहम बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि अधिक से अधिक लाभुकों को इस योजना का लाभ मिल सके।

सूर्य घर योजना को गति देने के निर्देश, प्रचार-प्रसार और कैंप पर जोर

__ जिलाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, बैंक और बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश

केटी न्यूज/बक्सर

जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और अनुश्रवण को लेकर जिलाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की अहम बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि अधिक से अधिक लाभुकों को इस योजना का लाभ मिल सके।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बक्सर को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि आम लोगों तक योजना की जानकारी पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए, जिससे हर पात्र परिवार इस योजना से जुड़ सके। इसके साथ ही उन्होंने प्रखंड और पंचायत स्तर पर विशेष कैंप आयोजित करने पर जोर देते हुए कहा कि इन कैंपों के माध्यम से लोगों को ऑन-द-स्पॉट जानकारी और आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रचार के पारंपरिक माध्यमों के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी उपयोग किया जाए, ताकि युवा और शहरी वर्ग तक भी योजना की जानकारी प्रभावी ढंग से पहुंच सके।

बैठक में मौजूद जिला अग्रणी प्रबंधक (एलडीएम) को निर्देश दिया गया कि योजना से जुड़े आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कैंप मोड में प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य करते हुए नियमों के अनुरूप ऋण स्वीकृत किया जाए, ताकि लाभुकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने बैंकिंग प्रक्रियाओं को सरल और पारदर्शी बनाने पर भी बल दिया।अधिकारियों को चेतावनी देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नियमित मॉनिटरिंग और फीडबैक सिस्टम को मजबूत करने के निर्देश दिए, ताकि कार्यों की प्रगति पर लगातार नजर रखी जा सके।बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने योजना को सफल बनाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया।