Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित
Keshav Times

बक्सर एसपी समेत शाहाबाद के चार जिलों के 35 पुलिसकर्मी समेत पांच नागरिक सम्मानित

अब बेहतर पुलिस कर्मियों के साथ साथ बिहार पुलिस आम नागरिकों को सम्मानित करेगी। इसकी शुरूआत शाहाबाद रेंज के डीआईजी सत्य प्रकाश के कार्यालय से की गई है। शनिवार को शाहाबाद पुलिस रेंज के चारों जिलों रोहतास, भोजपुर, बक्सर व कैमूर में बेहतर कार्य करने वाले 35 पुलिस कर्मियों व पांच नागरिकों को डीआईजी सत्य प्रकाश ने सम्मानित किया।

बक्सर एसपी समेत शाहाबाद के चार जिलों के 35 पुलिसकर्मी समेत पांच नागरिक सम्मानित
सम्मान पाते बक्सर एसपी।

- बक्सर जिले में हत्या के सफल उद्भेदन पर तत्कालीन एसपी मनीष व एसडीपीओ धीरज कुमार हुए सम्मानित

केटी न्यूज/रोहतास

अब बेहतर पुलिस कर्मियों के साथ साथ बिहार पुलिस आम नागरिकों को सम्मानित करेगी। इसकी शुरूआत शाहाबाद रेंज के डीआईजी सत्य प्रकाश के कार्यालय से की गई है। शनिवार को शाहाबाद पुलिस रेंज के चारों जिलों रोहतास, भोजपुर, बक्सर व कैमूर में बेहतर कार्य करने वाले 35 पुलिस कर्मियों व पांच नागरिकों को डीआईजी सत्य प्रकाश ने सम्मानित किया। 

बक्सर एसपी समेत शाहाबाद के चार जिलों के 35 पुलिसकर्मी समेत पांच नागरिक सम्मानित

बक्सर सदर एसडीपीओ धीरज कुमार को सम्मानित करते डीआईजी डॉ. सत्य प्रकाश

मुख्यालय के निर्देश पर सम्मानित होने वाले पुलिस अधिकारियों में रोहतास जिला बल के 12, बक्सर के 10, कैमूर जिला बल के 13 पुलिस कर्मी शामिल हैं। जिन्होंने घटना के उद्भेदन में बेहतर कार्य किया था। वहीं बक्सर जिले के दो नागरिकों, भोजपुर जिले के तीन नागरिकों को भी पुलिस के सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। बताया कि रोहतास जिला बल के एसपी राहुल कुमार के नेतृत्व में बिक्रमगंज थाना क्षेत्र में दो लोगों की गोली मार कर हत्या करने से संबंधित गठित विशेष टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य के आधार पर घटना में शामिल तीन आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए सम्मानित किया गया। 

बक्सर एसपी समेत शाहाबाद के चार जिलों के 35 पुलिसकर्मी समेत पांच नागरिक सम्मानित

सम्मानित होने वाले टीम के अन्य सदस्यों में पुलिस निरीक्षक ललन प्रसाद, बृजेश कुमार सिंह, सुशांत कुमार मंडल, सिपाही अमरेश कुमार, सुनील कुमार, मुकेश कुमार, राजीव रंजन कुमार, अविनाश कुमार, अमित कुमार, धर्मेंद्र कुमार, पंकज कुमार पांडेय शामिल हैं। इन्हें नगद राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बक्सर एसपी समेत शाहाबाद के चार जिलों के 35 पुलिसकर्मी समेत पांच नागरिक सम्मानित

तत्कालीन एसपी मनीष कुमार जिन्हें मिला सम्मान

वहीं बक्सर जिले की बक्सर थाना में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट में एक की मौत हो गई थी। मामले में गठित टीम में शामिल बक्सर के एसपी मनीष कुमार, एसडीपीओ सदर धीरज कुमार, पुलिस निरीक्षक सुधीर कुमार, राकेश कुमार, अरविंद कुमार, यूसुफ अंसारी, मंगलेश कुमार मधुकर, एसआई विकास कुमार, चंदन कुमार व सिपाही विकास कुमार को प्रशस्ति पत्र व नगद राशि देकर सम्मानित किया। कैमूर जिले की दो मामलों के उद्भेदन में एसपी ललित मोहन शर्मा, भभुआ एसडीपीओ शिव शंकर कुमार को प्रशस्ति पत्र और पुलिस निरीक्षक अवधेश कुमार, सिपाही टिंकू कुमार, बंटी शर्मा, कृष्ण मुरारी कुमार को प्रशस्ति पत्र व नगद राशि देकर सम्मानित किया। एक अन्य मामले में पुलिस निरीक्षक संजय कुमार रजक, एसआई विकास कुमार, सिपाही अमिनुल हक, अरुण कुमार, रवि राजन अकेला, कृष्ण मुरारी कुमार को सम्मानित किया गया। भोजपुर जिले की तीन नागरिकों को भी सम्मानित किया गया है। मौके पर रोहतास एसपी रौशन कुमार, कैमूर के हरिमोहन शुक्ला, बक्सर के शुभम आर्य व भोजपुर के श्री राज शामिल थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।