काला हिरणों के संरक्षण को प्राथमिकता, डीएम साहिला ने नवानगर रेस्क्यू सेंटर का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी साहिला ने मंगलवार को नवानगर स्थित काला हिरण रेस्क्यू सेंटर का निरीक्षण कर वहां वन्य जीवों के संरक्षण, सुरक्षा एवं देखभाल से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेस्क्यू सेंटर में उपलब्ध सुविधाओं, काला हिरणों के रखरखाव, सुरक्षा व्यवस्था तथा उनके संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

काला हिरणों के संरक्षण को प्राथमिकता, डीएम साहिला ने नवानगर रेस्क्यू सेंटर का किया निरीक्षण

__ व्यवस्थाओं का लिया जायजा, कहा- वन्य जीवों की सुरक्षा और संवर्धन समाज की सामूहिक जिम्मेदारी

केटी न्यूज/नावानगर

जिलाधिकारी साहिला ने मंगलवार को नवानगर स्थित काला हिरण रेस्क्यू सेंटर का निरीक्षण कर वहां वन्य जीवों के संरक्षण, सुरक्षा एवं देखभाल से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेस्क्यू सेंटर में उपलब्ध सुविधाओं, काला हिरणों के रखरखाव, सुरक्षा व्यवस्था तथा उनके संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित कर्मियों से रेस्क्यू सेंटर के संचालन, वन्य जीवों की देखभाल और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रेस्क्यू सेंटर परिसर का भ्रमण करते हुए अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि काला हिरणों के संरक्षण एवं सुरक्षा के लिए निर्धारित मानकों का पूरी गंभीरता से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि वन्य जीवों के लिए अनुकूल वातावरण बनाए रखना और उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करना आवश्यक है, ताकि उनके प्राकृतिक व्यवहार और स्वास्थ्य पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

इस अवसर पर जिलाधिकारी साहिला ने कहा कि "वन्य जीव हमारी प्राकृतिक धरोहर हैं। उनका संरक्षण एवं संवर्धन केवल वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। जैव विविधता के संरक्षण के लिए सभी को जागरूक होकर अपनी भूमिका निभानी होगी। आने वाली पीढ़ियों को समृद्ध प्राकृतिक विरासत देने के लिए वन्य जीवों और उनके प्राकृतिक आवासों की सुरक्षा अत्यंत आवश्यक है।"उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन वन्य जीवों के संरक्षण को लेकर पूरी तरह गंभीर है और रेस्क्यू सेंटर में उपलब्ध व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि संरक्षण कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान रेस्क्यू सेंटर के प्रभारी वनरक्षी केशव कुमार ने जिलाधिकारी को केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, काला हिरणों की देखभाल, भोजन, सुरक्षा तथा संरक्षण संबंधी गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू सेंटर में वन्य जीवों की बेहतर देखभाल के लिए नियमित रूप से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।निरीक्षण के दौरान संबंधित विभाग के कर्मी भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी के दौरे से रेस्क्यू सेंटर में संरक्षण कार्यों को और प्रभावी बनाने की दिशा में सकारात्मक पहल की उम्मीद जताई जा रही है।