Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Keshav Times

भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान आयोजित

रविवार को भारतीय जनता पार्टी के कोरान सराय मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पांडेय ने की। वहीं मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के जिला महामंत्री धनंजय त्रिगुण उपस्थित रहे।

भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान आयोजित

केटी न्यूज/डुमरांव

रविवार को भारतीय जनता पार्टी के कोरान सराय मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पांडेय ने की। वहीं मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के जिला महामंत्री धनंजय त्रिगुण उपस्थित रहे।प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष निर्भय राय, शिवनारायण जी, विध्याचल राय, सुखदेव राय, जिला मंत्री अरविंद्र पासवान, सुनील सिंह, भाजपा नेता संतोष दुबे, सुमित शमी, गणेश वर्मा, रामनारायण शर्मा, अतुल दुबे, उमेश्वर तिवारी, नंन्दलाल पासवान, गर्जन पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान आयोजित

कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने, सामाजिक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को आम नागरिकों तक पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने बूथ प्रबंधन, संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने तथा वैचारिक अधिष्ठान पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सात सामाजिक विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने कहा कि प्रशिक्षण महाअभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी, जिससे आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान आयोजित

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।