मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना से शुरू हुआ सफाखान रोड का निर्माण कार्य
नगर विकास एवं आवास विभाग के तहत बिहार शहरी अधारभूत संरचना विकास नगर लि. बुडको के अंतर्गत मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना अंतर्गत सफाखाना रोड में स्टेशन रोड मोड़ से नहर पुल तक नाली और सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस रोड और नाला निर्माण की एकरारनामा राशि 86 करोड़ 13 लाख रूपया है, जिसका प्राक्कलन का बोर्ड लगा दिया गया है। काम शुरू होने से उस रोड में रहने वालों सहित पूर नगरवासियों में खुशी की लहर है। इस रोड को बनाने की मांग वर्षों से हो रही थी। इसके लिये कईबार धरना-प्रदर्शन भी हो चुके हैं।
-- 86 करोड़ 13 लाख रूपयें से स्टेशन रोड मोड़ से नहर पुल तक बनेंगी सड़क और नाली
केटी न्यूज/डुमरांव।
नगर विकास एवं आवास विभाग के तहत बिहार शहरी अधारभूत संरचना विकास नगर लि. बुडको के अंतर्गत मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना अंतर्गत सफाखाना रोड में स्टेशन रोड मोड़ से नहर पुल तक नाली और सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस रोड और नाला निर्माण की एकरारनामा राशि 86 करोड़ 13 लाख रूपया है, जिसका प्राक्कलन का बोर्ड लगा दिया गया है। काम शुरू होने से उस रोड में रहने वालों सहित पूर नगरवासियों में खुशी की लहर है। इस रोड को बनाने की मांग वर्षों से हो रही थी। इसके लिये कईबार धरना-प्रदर्शन भी हो चुके हैं। छह माह के भीतर रोड को बनाकर नगरवासियों को सुपुर्द कर देना है।

इस संवेदक अशोक कुमार से बात की गई तो उसने बताया की तय सीमा के भीतर रोड और नाला का निर्माण कर दिया जाएगा।मालूम हो कि सफाखाना रोड का जुड़ाव शहर ही नहीं डुमरांव प्रखंड के अलावे राजपुर और बक्सर से भी जड़ा हुआ है। इस रोड में नाली नहीं होने के कारण घरो का पानी रोड पर बहता है, जिससे जलजमाव की समस्या सालोंभर रहती है। इतना ही नहीं यह रोड इतना जर्जर और गड्ढों से भरा हुआ है कि वाहन तो क्या पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। बरसात के दिनों में इसकी स्थिति और भी खराब हो जाती है। जलजमाव इतना हो जाता है कि लोगों के घरों में पानी प्रवेश कर जाता है। इस रोड के दुकानदारों की बिक्री प्रभावित हो जाती है, क्योंकि लोगों की आवाजाही कम हो जाती है।

विदित हो कि इस रोड में शिक्षण संस्थानों की भरमार है, जहां सुबह से लेकर शाम तक छात्र-छात्रओं का आना-जाना लगा रहता है। बारिश के दिनों में जलजमाव हो जाने से शिक्षण संस्थान भी प्रभावित हो जाते हैं। नाली का निर्माण शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहर के लोग काफी खुश हैं। लोगों का कहना है कि बरसात आने से पहले रोड और नाले का निर्माण हो जाता तो शहर और ग्रामीण क्षेत्र के लोग जलजमाव की समस्या से बच जाते। मालूम हो कि इस रोड के सहारे नहर रोड पर जाकर लोग मुख्य सड़क स्टेशन रोड में लगने वाले जाम की समस्या से बच जाते हैं।

