नर सेवा ही नारायण सेवा” का जीवंत उदाहरण, भोजन बैंक ने 51वें सप्ताह भी बांटा स्नेह और सम्मान

रविवार को भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान के तहत संचालित “भोजन बैंक, बक्सर” ने अपने सेवा कार्य के 51वें सप्ताह में भी जरूरतमंदों के बीच प्रसाद स्वरूप निःशुल्क भोजन वितरित कर मानवता की मिसाल पेश की। इस पुनीत कार्य का संचालन राजू कुशवाहा (बीडीसी प्रतिनिधि, कमरपुर), शिक्षक लक्ष्मी नारायण एवं गुप्तेश्वर पटेल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

नर सेवा ही नारायण सेवा” का जीवंत उदाहरण, भोजन बैंक ने 51वें सप्ताह भी बांटा स्नेह और सम्मान

-- भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान की पहल, जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन, जनसहभागिता से मजबूत हो रहा अभियान

केटी न्यूज/बक्सर

रविवार को भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान के तहत संचालित “भोजन बैंक, बक्सर” ने अपने सेवा कार्य के 51वें सप्ताह में भी जरूरतमंदों के बीच प्रसाद स्वरूप निःशुल्क भोजन वितरित कर मानवता की मिसाल पेश की। इस पुनीत कार्य का संचालन राजू कुशवाहा (बीडीसी प्रतिनिधि, कमरपुर), शिक्षक लक्ष्मी नारायण एवं गुप्तेश्वर पटेल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं और शिक्षकों ने संस्थान के इस निरंतर प्रयास की सराहना की। अजित श्रीवास्तव, ललन राम तथा शिक्षक अजित (बाला) जी ने कहा कि जिस समर्पण और निरंतरता के साथ यह अभियान चलाया जा रहा है, वह काबिले-तारीफ है।

उन्होंने आम लोगों से अपील की कि इस तरह के सामाजिक कार्यों में तन, मन और धन से सहयोग करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है”, और जरूरतमंदों को भोजन कराना सबसे बड़ा पुण्य कार्य माना जाता है।संस्थान को इस सेवा कार्य को सफल बनाने में कई सहयोगियों का आर्थिक समर्थन भी मिला। इनमें शिवानंद उपाध्याय, मुन्ना सिंह, नेहा, अजित श्रीवास्तव और विक्की उपाध्याय शामिल हैं। संस्थान की टीम ने सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में अजित वर्मा (चुरामनपुर), चंदू सिंह, रौशन पांडेय, शिवम राय सहित कई स्थानीय लोग, अभिभावक और मित्रगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर संस्थान के अध्यक्ष दीनानाथ जी और अधिवक्ता राजेश कुमार यादव ने सभी सहयोगियों एवं उपस्थित जनों को धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं।इसके साथ ही, भुआली वर्मा, मोहम्मद आलम और मोहम्मद साबीर उर्फ रिंकू द्वारा “गौ ग्रास” के माध्यम से गौ सेवा भी की गई, जो इस कार्यक्रम की एक विशेष पहल रही।संस्थान के सचिव राजीव कुमार एवं मार्गदर्शन टीम के विश्वास वर्मा ने जानकारी दी कि आगामी रविवार, 05 अप्रैल को सुबह 9 बजे बक्सर रेलवे स्टेशन परिसर में पुनः यह सेवा कार्य आयोजित किया जाएगा। उन्होंने आम जनमानस से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पुनीत कार्य में भाग लें और जरूरतमंदों को भोजन कराकर पुण्य के भागी बने।