प्लस टू हाई स्कूल केसठ के समग्र विकास के लिए बनेगी दस सूत्री मांग, विधायक को सौंपा जाएगा ज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय स्थित बस पड़ाव के समीप मनरेगा भवन परिसर में रविवार को विद्यालय सौंदर्यीकरण अभियान समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपमुखिया अमितेश कुमार गुप्ता ने की। बैठक में प्लस टू हाई स्कूल केसठ के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से डुमरांव विधायक को दस सूत्री मांगपत्र सौंपने का निर्णय लिया गया।

प्लस टू हाई स्कूल केसठ के समग्र विकास के लिए बनेगी दस सूत्री मांग, विधायक को सौंपा जाएगा ज्ञापन

केटी न्यूज/केसठ। 

प्रखंड मुख्यालय स्थित बस पड़ाव के समीप मनरेगा भवन परिसर में रविवार को विद्यालय सौंदर्यीकरण अभियान समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपमुखिया अमितेश कुमार गुप्ता ने की। बैठक में प्लस टू हाई स्कूल केसठ के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से डुमरांव विधायक को दस सूत्री मांगपत्र सौंपने का निर्णय लिया गया।बैठक में विद्यालय में पूर्व से कार्यरत नाइट गार्ड की पुनर्बहाली, विद्यालय विकास मद की राशि का सोशल ऑडिट कराने, शैक्षणिक गतिविधियों में तेजी लाने, बंद पड़े शौचालयों को चालू कराने, सार्वजनिक पुस्तकालय को पुनः संचालित करने सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

समिति के सदस्यों ने कहा कि इन मांगों के पूरा होने से विद्यालय की आधारभूत सुविधाओं में सुधार होगा तथा छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी प्रस्तावित मांगों को शामिल करते हुए दस सूत्री ज्ञापन तैयार कर शीघ्र ही डुमरांव विधायक को सौंपा जाएगा, ताकि विद्यालय के विकास के लिए आवश्यक पहल सुनिश्चित हो सके।बैठक में एनुअल हक अंसारी, अप्पू मिश्र, मंतोष कुमार, शमशेर बहादुर बारी, मनवर आलम, सहदेव सिंह, रामचेला प्रसाद, गणेश पासवान सहित समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे।