Tuesday, 17 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ट्रेनों में मांगकर गुजारा करने वाली सोनल ने रघुनाथपुर में बनाई अपनी अलग पहचान, छठ से जुड़ा आठ साल पुराना संकल्प मां के निधन से बुझ गया छठ का दीप, अधूरा रह गया सूर्योपासना का संकल्प पहले अर्घ्य पर छठ घाटों की सुरक्षा परखी, डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण विस्तारित इलाकों के छठ घाटों पर पुलिस की पहरेदारी, सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद संभालते रहे थानाध्यक्ष नशे में धुत्त होकर थाने पहुंचा वार्ड पार्षद का कथित प्रतिनिधि, पुलिस पर झाड़ने लगा धौंस वीर कुंवर सिंह सेतु पर रफ्तार का कहर, कार-बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन युवक घायल अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बक्सर की चमक, भाई-बहन ने पदकों से लिखी सफलता की नई इबारत छठ पर गांव को मिला जीवनरक्षक तोहफा, अब 24 घंटे मुफ्त मिलेगी एंबुलेंस सेवा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व; वाराणसी के पंडितों की गंगा आरती और 'स्वर्ग-नर्क लोक' की प्रतिमाएं रही आकर्षण का केंद्र सरकारी धान खरीद का डुमरांव से आगाज, पहले ही दिन 56 क्विंटल की खरीदारी छठ की खुशियां मातम में बदलीं: बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण
Keshav Times

रघुनाथपुर स्टेशन पर सुविधाओं की मांग तेज़, रेल यात्री समिति का दो दिवसीय धरना शुरू

धरने की शुरुआत की। समिति के अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर पाठक की अगुवाई में आयोजित इस आंदोलन में सैकड़ों लोग शामिल हुए और स्टेशन की बदहाल स्थिति पर तीखा आक्रोश जताया।

रघुनाथपुर स्टेशन पर सुविधाओं की मांग तेज़, रेल यात्री समिति का दो दिवसीय धरना शुरू

रघुनाथपुर स्टेशन पर सुविधाओं की मांग तेज़, रेल यात्री समिति का दो दिवसीय धरना शुरू

केटी न्यूज/ब्रह्मपुर

रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन को यात्री सुविधाओं से लैस करने की मांग को लेकर रेल यात्री कल्याण समिति ने शनिवार से दो दिवसीय धरने की शुरुआत की। समिति के अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर पाठक की अगुवाई में आयोजित इस आंदोलन में सैकड़ों लोग शामिल हुए और स्टेशन की बदहाल स्थिति पर तीखा आक्रोश जताया।

रघुनाथपुर स्टेशन पर सुविधाओं की मांग तेज़, रेल यात्री समिति का दो दिवसीय धरना शुरू

धरने के दौरान वक्ताओं ने साफ कहा कि यात्रियों की मूलभूत ज़रूरतों की लगातार अनदेखी अब असहनीय हो चुकी है। प्रमुख मांगों में श्रमजीवी एक्सप्रेस, पंजाब मेल समेत कई ट्रेनों का रघुनाथपुर स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित करना शामिल है। इसके अलावा स्टेशन पर प्रतीक्षालय, शुद्ध पेयजल, स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था जैसी बुनियादी सुविधाओं की बहाली की मांग भी जोर-शोर से उठाई गई।

रघुनाथपुर स्टेशन पर सुविधाओं की मांग तेज़, रेल यात्री समिति का दो दिवसीय धरना शुरू

समिति के संयोजक नागेंद्र मोहन सिंह ने चेतावनी दी कि यदि रेलवे प्रशासन ने एक बार फिर इन मांगों को टाल दिया तो आंदोलन और उग्र होगा। उन्होंने कहा कि वर्षों से आवाज़ उठाई जा रही है, लेकिन समाधान नहीं मिला। इस बार अगर अनदेखी हुई तो रेल चक्का जाम जैसे कठोर कदम उठाए जाएंगे।

रघुनाथपुर स्टेशन पर सुविधाओं की मांग तेज़, रेल यात्री समिति का दो दिवसीय धरना शुरू

धरने में शामिल ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों से भी समिति ने अपील की कि वे इस लड़ाई में साथ आएं, क्योंकि यह किसी व्यक्ति विशेष का नहीं बल्कि आम रेल यात्रियों के अधिकारों का आंदोलन है। वक्ताओं ने कहा कि रेलवे प्रशासन की सुस्ती ने यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित कर रखा है और अब इस उपेक्षा के खिलाफ निर्णायक संघर्ष होगा।

रघुनाथपुर स्टेशन पर सुविधाओं की मांग तेज़, रेल यात्री समिति का दो दिवसीय धरना शुरू

सभा में सर्वसम्मति से तय किया गया कि 6 और 7 सितंबर को धरना समाप्त होने के बाद भी यदि मांगें पूरी नहीं होतीं तो बड़े पैमाने पर जनांदोलन खड़ा किया जाएगा। धरना स्थल पर माहौल जोशीला रहा और बार-बार यह घोषणा होती रही कि अब समझौता नहीं होगा।

रघुनाथपुर स्टेशन पर सुविधाओं की मांग तेज़, रेल यात्री समिति का दो दिवसीय धरना शुरू

मौके पर सीताराम ठाकुर, जावेद अख्तर, संदीप कुमार राय, शिव प्रसाद पांडेय, सत्येंद्र कुमार, प्रभुनाथ पाल, संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और आंदोलन को समर्थन दिया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।