Tuesday, 17 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पहले अर्घ्य पर छठ घाटों की सुरक्षा परखी, डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण विस्तारित इलाकों के छठ घाटों पर पुलिस की पहरेदारी, सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद संभालते रहे थानाध्यक्ष नशे में धुत्त होकर थाने पहुंचा वार्ड पार्षद का कथित प्रतिनिधि, पुलिस पर झाड़ने लगा धौंस वीर कुंवर सिंह सेतु पर रफ्तार का कहर, कार-बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन युवक घायल अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बक्सर की चमक, भाई-बहन ने पदकों से लिखी सफलता की नई इबारत छठ पर गांव को मिला जीवनरक्षक तोहफा, अब 24 घंटे मुफ्त मिलेगी एंबुलेंस सेवा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व; वाराणसी के पंडितों की गंगा आरती और 'स्वर्ग-नर्क लोक' की प्रतिमाएं रही आकर्षण का केंद्र सरकारी धान खरीद का डुमरांव से आगाज, पहले ही दिन 56 क्विंटल की खरीदारी छठ की खुशियां मातम में बदलीं: बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल
Keshav Times

सोशल मीडिया संयोजक बने युवा भाजपा नेता हेमंत कुमार, बधाइयों का लगा तांता

भारतीय जनता पार्टी संगठन में लगातार नई ऊर्जाओं को शामिल कर रही है। इसी कड़ी में बक्सर जिले में सोशल मीडिया संयोजक की अहम जिम्मेदारी हेमन्त कुमार को सौंपी गई है। सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और राजनीतिक संदेशों के प्रसार में इसकी भूमिका को देखते हुए पार्टी ने यह दायित्व उन्हें सौंपा है।

सोशल मीडिया संयोजक बने युवा भाजपा नेता हेमंत कुमार, बधाइयों का लगा तांता

सोशल मीडिया संयोजक बने युवा भाजपा नेता हेमंत कुमार, बधाइयों का लगा तांता

केटी न्यूज/डुमरांव

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद हेमन्त कुमार ने कहा कि यह उनके लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है। उन्होंने बिहार भाजपा के प्रदेश नेतृत्व और जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, उसे वह पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा सोशल मीडिया सदैव राष्ट्रहित और समाजहित में कार्य करता रहा है और आगे भी यही दिशा बनी रहेगी।

सोशल मीडिया संयोजक बने युवा भाजपा नेता हेमंत कुमार, बधाइयों का लगा तांता

हेमन्त कुमार का मानना है कि युवाओं तक संगठन की नीतियों और योजनाओं को पहुंचाना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म ही आज सबसे सशक्त माध्यम है, जिसके जरिए पार्टी के संदेश को तेज़ी से और व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाया जा सकता है।

सोशल मीडिया संयोजक बने युवा भाजपा नेता हेमंत कुमार, बधाइयों का लगा तांता

उनकी इस नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने खुशी जताई। सभी ने माना कि हेमन्त कुमार लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और सोशल मीडिया के क्षेत्र में उनका अनुभव पार्टी को और मजबूत करेगा। शुभकामनाएं देते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह कदम संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक है और आने वाले समय में इसका सकारात्मक असर दिखेगा।

सोशल मीडिया संयोजक बने युवा भाजपा नेता हेमंत कुमार, बधाइयों का लगा तांता

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।