Tuesday, 17 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
खूनी रिश्ते! आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, मौत से गांव में पसरा मातम। एक ही छत के नीचे मिलेंगे इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर के सामान ट्रेनों में मांगकर गुजारा करने वाली सोनल ने रघुनाथपुर में बनाई अपनी अलग पहचान, छठ से जुड़ा आठ साल पुराना संकल्प मां के निधन से बुझ गया छठ का दीप, अधूरा रह गया सूर्योपासना का संकल्प पहले अर्घ्य पर छठ घाटों की सुरक्षा परखी, डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण विस्तारित इलाकों के छठ घाटों पर पुलिस की पहरेदारी, सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद संभालते रहे थानाध्यक्ष नशे में धुत्त होकर थाने पहुंचा वार्ड पार्षद का कथित प्रतिनिधि, पुलिस पर झाड़ने लगा धौंस वीर कुंवर सिंह सेतु पर रफ्तार का कहर, कार-बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन युवक घायल अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बक्सर की चमक, भाई-बहन ने पदकों से लिखी सफलता की नई इबारत छठ पर गांव को मिला जीवनरक्षक तोहफा, अब 24 घंटे मुफ्त मिलेगी एंबुलेंस सेवा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व; वाराणसी के पंडितों की गंगा आरती और 'स्वर्ग-नर्क लोक' की प्रतिमाएं रही आकर्षण का केंद्र सरकारी धान खरीद का डुमरांव से आगाज, पहले ही दिन 56 क्विंटल की खरीदारी
Keshav Times

बरुहा में करंट की चपेट में आ आठ वर्षीय मासूम की मौत, पसरा मातम

शनिवार की सुबह ब्रह्मपुर प्रखंड के बगेन गोला थाना क्षेत्र के बरूहा गांव में हुई एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। गांव के आठ वर्षीय मासूम अंकुश कुमार यादव की मौत खेत में बिछाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से हो गई। घटना के बाद से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।

बरुहा में करंट की चपेट में आ आठ वर्षीय मासूम की मौत, पसरा मातम

बरुहा में करंट की चपेट में आ आठ वर्षीय मासूम की मौत, पसरा मातम

केटी न्यूज/ ब्रह्मपुर

ग्रामीणों के अनुसार, बरूहा गांव निवासी भूटेल यादव ने अपनी सब्जी की खेती को पशुओं से बचाने के लिए खेत के चारों ओर नंगा तार खींच रखा था। बताया जाता है कि उसमें रोजाना करंट प्रवाहित किया जाता था। इसी बीच शौच के लिए निकले मनोज यादव के बेटे अंकुश की करंट लगे तार से टकराने पर मौके पर ही मौत हो गई। मासूम की असामयिक मौत से जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरा गांव गमगीन है।

बरुहा में करंट की चपेट में आ आठ वर्षीय मासूम की मौत, पसरा मातम

स्थानीय लोगों ने बताया कि खेत में इस तरह बिजली का करंट छोड़े जाने को लेकर पहले भी आपत्ति जताई गई थी, लेकिन चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि लापरवाही से हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को हिला दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही बगेन गोला थानाध्यक्ष अभय शंकर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

बरुहा में करंट की चपेट में आ आठ वर्षीय मासूम की मौत, पसरा मातम

कनीय विद्युत अभियंता दयाशंकर ने कहा कि मामला गंभीर है, जांच की जा रही है। यदि उपभोक्ता दोषी पाया जाता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीण प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि दोषियों को सख्त सजा मिले ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।