मेंटेनेंस के नाम पर तीन घंटे गुल रहेगी डुमरांव टाउन फीडर की बिजली
डुमरांव में शुक्रवार को बिजली उपभोक्ताओं को तीन घंटे तक बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा। बिजली विभाग द्वारा तकनीकी मेंटेनेंस कार्य के लिए डुमरांव टाउन फीडर की आपूर्ति बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली गुल रहेगी।

__ सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक शटडाउन, पानी से लेकर कारोबार तक पर पड़ सकता है असर
केटी न्यूज/डुमरांव।
डुमरांव में शुक्रवार को बिजली उपभोक्ताओं को तीन घंटे तक बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा। बिजली विभाग द्वारा तकनीकी मेंटेनेंस कार्य के लिए डुमरांव टाउन फीडर की आपूर्ति बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली गुल रहेगी। इस दौरान संबंधित फीडर से जुड़े इलाकों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। इसकी जानकारी कनीय विद्युत अभियंता मो. इम्तियाज ने दी।

__ घरेलू कामकाज से लेकर कारोबार तक होगा प्रभावित
बिजली कटौती का असर घरों से लेकर दुकानों और छोटे कारोबारियों तक पर पड़ सकता है। तीन घंटे तक आपूर्ति ठप रहने से बिजली से संचालित उपकरणों का इस्तेमाल प्रभावित होगा। वहीं, मोटर के सहारे पानी भरने वाले परिवारों को भी परेशानी हो सकती है। बिजली पर निर्भर दुकानदारों और छोटे व्यवसायियों के कामकाज पर भी इसका असर पड़ने की आशंका है।

__ पहले निपटा लें जरूरी काम
विभाग के अनुसार, विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और तकनीकी खामियों को दूर करने के उद्देश्य से निर्धारित अवधि में मेंटेनेंस कार्य कराया जाएगा। कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। हालांकि, तकनीकी कार्य की प्रगति के आधार पर आपूर्ति बहाल होने के समय में बदलाव संभव है।ऐसे में उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे शटडाउन शुरू होने से पहले पानी का पर्याप्त भंडारण कर लें और बिजली से जुड़े जरूरी काम निपटा लें। खासकर दुकानदार और बिजली पर निर्भर कारोबारी अपने कामकाज की योजना इसी हिसाब से बनाएं। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित अवधि में सहयोग करने की अपील की है।

