Thursday, 19 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू
Keshav Times

महिलाओं के अधिकार व सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन पर हुई चर्चा

प्रखंड के केसठ स्थित पंचायत सरकार भवन के सभागार में जीविका के तत्वावधान में एक जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया अरविंद कुमार सिंह उर्फ गामा पहलवान ने की, जबकि संचालन बीडीसी मंजु कुमारी ने किया।बैठक के दौरान महिलाओं के अधिकारों, समाज में व्याप्त कुरीतियों तथा उनके समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पैनल लॉयर मधु द्विवेदी ने महिलाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर प्रकाश डालते हुए घरेलू विवाद, कानूनी सहायता तथा न्याय प्राप्त करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।

महिलाओं के अधिकार व सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन पर हुई चर्चा

केटी न्यूज/केसठ। 

उन्होंने दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने, कम उम्र में होने वाले विवाह पर रोक लगाने, महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा के मामलों में पीड़ितों को न्याय दिलाने हेतु सक्रिय भूमिका निभाने तथा कार्यस्थल पर महिलाओं के उत्पीड़न को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया।बैठक में उपस्थित महिलाओं ने सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने और समाज में महिलाओं के अधिकारों को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मीरा देवी, मौसम कुमारी, पूजा कुमारी सहित कई जीविका दीदियां मौजूद रहीं।

महिलाओं के अधिकार व सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन पर हुई चर्चा

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।