मुंबई में 22 जनवरी को निकलेगी भगवान श्रीराम की भव्य झांकी - डा. रमेश सिंह

मुंबई में 22 जनवरी को निकलेगी भगवान श्रीराम की भव्य झांकी - डा. रमेश सिंह

- ठाकुर कॉलेज ऑफ साइंस एंड कॉमर्स व श्रीमद् भागवत सेवा समिति कांदिवली मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में निकाली जा रही है झांकी

केटी न्यूज/डुमरांव

अयोध्या में भगवान श्रीराम की मूर्ति स्थापना से देशभर में उत्साह कायम है। सिने जगत वाली मुंबई भी इससे अछूता नहीं है। डुमरांव के चर्चित शिक्षाविद् व संत जॉन सेकेन्डरी स्कूल के निदेशक डा. रमेश सिंह इन दिनों मुंबई में है। वे वहां ठाकुर कॉलेज ऑफ साइंस एंड कॉमर्स तथा श्रीमद् भागवत सेवा समिति कांदिवली मुंबई के संयुक्त के तत्वावधान में आयोजित हो रहे श्रीराम जन मंगल यात्रा में बतौर अतिथि वहां पहुंचे है।

उन्होंने कॉलेज के संस्थापक व ट्रस्टी ठाकुर रमेश सिंह, बिहारी सिंह, लाल साहब सिंह, दिनेश सिंह, विनय कुमार सिंह और विजय सिंह समेत कुल 150 लोगों के साथ मिल इस यात्रा की शुरूआत किए। यह यात्रा मुंबई के कांदिवली क्षेत्र में डोर टू डोर घुम लोगों को 22 जनवरी को कॉलेज चौक पर निकलने वाले भगवान श्रीराम की झांकी में शामिल होने का न्योता दिया जा रहा है।

डा. सिंह ने बताया कि इस यात्रा व झांकी के प्रति स्थानीय लोगों में जबर्दस्त उत्साह है। यात्रा में शामिल लोगों का जगह जगह स्वागत किया जा रहा है। डॉ. सिंह ने कहा कि वे झांकी के बाद ही आएंगे। वही स्थानीय निवासी सह ट्रस्टी ठाकुर रमेश ने कहा कि झांकी में 20 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि यह 22 जनवरी को अयोध्या के बाद का सबसे बड़ा आयोजन होने जा रहा है।