Friday, 6 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीनों आरोपी ढेर छठ की परंपरा को छात्राओं ने झांकी के जरिए किया जीवंत, विद्यालय परिसर में दिखी लोकआस्था की छटा धनतेरस पर बाजार में बरसेगी लक्ष्मी की कृपा, ग्राहकों के स्वागत को सजे प्रतिष्ठान एक दिन में सजेगा क्रिकेट का रोमांच, 16 टीमों के बीच होगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग का महासंग्राम कर्मनाशा तट पर शराब की खेप छोड़ भागा तस्कर, पुलिस ने 72 लीटर देशी शराब पकड़ी मेहनत को मिला सम्मान, किसान मेले में चमके बक्सर के प्रगतिशील किसान पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रमुख सत्यनारायण दुबे, गांव को मिली विकास की चार सौगातें किसानों-मजदूरों के हक पर आर-पार की तैयारी, 30 नवंबर के बाद ठप हो सकता है चौसा एसटीपीएल प्लांट घर की छत के नीचे चल रही थी बारूद की फैक्ट्री, छापेमारी में खुला अवैध पटाखा कारोबार बिजली चोरी पर कंपनी का बड़ा प्रहार, आठ उपभोक्ता रंगेहाथ पकड़े गए आर.के. सिन्हा के निधन से भाजपा परिवार में शोक, आशा पड़री में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि त्योहार की भीड़ के बीच अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, डुमरांव में पुलिस को एसडीपीओ की दो टूक
Keshav Times

एक साल में संगठन को दी नई धार, बक्सर भाजपा में ओमप्रकाश भुवन के नेतृत्व की गूंज

भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई, बक्सर में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन के नेतृत्व को एक वर्ष पूरा हो गया है। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यकाल को संगठनात्मक मजबूती, अनुशासन और चुनावी सफलता का प्रतीक बताया। नेताओं का कहना है कि बीते एक वर्ष में जिला संगठन ने जिस तरह सक्रियता और समन्वय के साथ काम किया, उसने बक्सर भाजपा को नई पहचान दी है।

एक साल में संगठन को दी नई धार, बक्सर भाजपा में ओमप्रकाश भुवन के नेतृत्व की गूंज

केटी न्यूज/बक्सर

भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई, बक्सर में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन के नेतृत्व को एक वर्ष पूरा हो गया है। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यकाल को संगठनात्मक मजबूती, अनुशासन और चुनावी सफलता का प्रतीक बताया। नेताओं का कहना है कि बीते एक वर्ष में जिला संगठन ने जिस तरह सक्रियता और समन्वय के साथ काम किया, उसने बक्सर भाजपा को नई पहचान दी है।ओमप्रकाश भुवन का राजनीतिक सफर 1987 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क से शुरू हुआ। विद्यार्थी परिषद में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए उन्होंने संगठनात्मक कार्यशैली को गहराई से समझा।

एक साल में संगठन को दी नई धार, बक्सर भाजपा में ओमप्रकाश भुवन के नेतृत्व की गूंज

1997 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बनने के बाद उन्होंने राज्य स्तर पर संगठन विस्तार में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद पंचायती राज के प्रदेश संयोजक के रूप में रहते हुए उन्होंने जमीनी कार्यकर्ताओं को जोड़ा और स्थानीय नेतृत्व को मजबूत किया।एक वर्ष पूर्व बक्सर भाजपा की कमान संभालने के बाद भुवन के नेतृत्व में संगठन ने चुनावी मोर्चे पर भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बक्सर से भाजपा प्रत्याशी आनंद मिश्रा तथा सहयोगी दल जद(यू) के राजपुर से संतोष निराला और डुमरांव से राहुल सिंह की जीत को संगठनात्मक रणनीति और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया जा रहा है।

एक साल में संगठन को दी नई धार, बक्सर भाजपा में ओमप्रकाश भुवन के नेतृत्व की गूंज

कार्यकाल पूर्ण होने पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि संगठन के कार्य में कभी-कभी क्षणिक भावनाएं आ जाती हैं, लेकिन पार्टी, समाज और देश के हित में हम सभी एकजुट हैं। उन्होंने आपसी विश्वास और सामूहिक प्रयास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्षों सहित जिला पदाधिकारी, महिला मोर्चा, मंडल अध्यक्षों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की और संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।

एक साल में संगठन को दी नई धार, बक्सर भाजपा में ओमप्रकाश भुवन के नेतृत्व की गूंज

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।