77वें गणतंत्र दिवस पर झंडे का अपमान, रामपुर में लापरवाही उजागर

सोमवार को पूरा देश 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षाेल्लास के साथ मना रहा है। नीले गगन के नीचे हर जगह शान से तिरंगा लहराता नजर आया, लेकिन इसी बीच प्रखंड के रामपुर गांव से एक बेहद शर्मनाक और चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां राष्ट्रीय ध्वज नीचे झुका हुआ पाया गया, जो साफ तौर पर तिरंगे के सम्मान के खिलाफ है। झंडा इस हालत में कैसे और किन परिस्थितियों में रहा, यह जांच का विषय है, लेकिन प्रथम दृष्टया यह मामला घोर लापरवाही और राष्ट्रीय पर्व के प्रति उदासीनता को दर्शाता है। झंडा स्थल को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि गणतंत्र दिवस केवल औपचारिकता निभाने तक सीमित रह गया।

केटी न्यूज/केसठ। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि न तो झंडा पाइप की रंगाई की गई थी और न ही ध्वज स्थल की साफ-सफाई और रंग रोगन किया गया। इससे स्पष्ट झलकता है कि देश की आन-बान-शान के प्रतीक तिरंगे के सम्मान में गंभीर चूक हुई है।राष्ट्रीय पर्व जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर इस तरह की लापरवाही न केवल दुखद है, बल्कि यह प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है। लोगों ने मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।