Sunday, 8 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल बक्सर में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, तीन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे! छठ गीतों की गूंज और सूर्योपासना से भक्तिमय हुआ ज्ञान गंगा स्कूल परिसर धनतेरस पर डुमरांव के बाजार में बरसी लक्ष्मी, देर रात तक उमड़ा खरीदारी का सैलाब
Keshav Times

डुमरांव में डॉ. राजू मोची को छात्र राजद ने किया सम्मानित

डीके कॉलेज डुमरांव के पूर्व प्राचार्य तथा वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में प्रशासनिक विभाग के इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत हुए डॉ. राजू मोची का छात्र राष्ट्रीय जनता दल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को भव्य सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्हें अंगवस्त्र एवं भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएँं दी गईं।

डुमरांव में डॉ. राजू मोची को छात्र राजद ने किया सम्मानित

-- वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में प्रशासनिक विभाग के इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति पर दी शुभकामनाएं

केटी न्यूज/डुमरांव

डीके कॉलेज डुमरांव के पूर्व प्राचार्य तथा वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में प्रशासनिक विभाग के इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत हुए डॉ. राजू मोची का छात्र राष्ट्रीय जनता दल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को भव्य सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्हें अंगवस्त्र एवं भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएँं दी गईं।

डुमरांव में डॉ. राजू मोची को छात्र राजद ने किया सम्मानित

आयोजित सम्मान समारोह में छात्र राजद वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के अध्यक्ष अनुप मौर्या ने कहा कि डॉ. राजू मोची सर की उपलब्धि शिक्षा जगत और छात्र समुदाय के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने सदैव छात्रों के हितों, शिक्षा की गुणवत्ता और अनुशासन को सर्वाेपरि रखा है। उनकी पदोन्नति योग्य व्यक्ति को उचित सम्मान मिलने का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने आगे कहा कि डॉ. मोची के प्रशासनिक अनुभव और छात्रहितैषी दृष्टिकोण से विश्वविद्यालय को नई दिशा मिलेगी।

डुमरांव में डॉ. राजू मोची को छात्र राजद ने किया सम्मानित

कार्यक्रम में वीकेएसयू के प्रधान महासचिव अभिषेक यादव, पूर्व लोकसभा प्रभारी विश्वा यादव, वीकेएसयू छात्र राजद उपाध्यक्ष मुन्ना राजा, कोषाध्यक्ष बिट्टू यादव, डीके कॉलेज डुमरांव के अध्यक्ष मनीष यादव, शिक्षक सोनू कुमार, शिक्षक रमेश यादव बौद्ध, अभिमन्यु जी, रवि रंजन सहित कई छात्र उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. मोची को अंगवस्त्र ओढ़ाकर और अभिनंदन कर उनके नए दायित्व की सराहना की।

डुमरांव में डॉ. राजू मोची को छात्र राजद ने किया सम्मानित

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. मोची का सरल स्वभाव, अनुशासनप्रिय कार्यशैली और शिक्षा के प्रति समर्पण उन्हें विशिष्ट बनाता है। कॉलेज में प्राचार्य रहते हुए उन्होंने शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने के लिए अनेक सकारात्मक पहल की।अंत में छात्र राजद परिवार की ओर से डॉ. राजू मोची के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा नई प्रशासनिक जिम्मेदारी में सफलता की शुभेच्छाएं दी गईं। समारोह के अंत में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय में बेहतर शिक्षा व्यवस्था के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।