Sunday, 8 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल बक्सर में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, तीन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे! छठ गीतों की गूंज और सूर्योपासना से भक्तिमय हुआ ज्ञान गंगा स्कूल परिसर धनतेरस पर डुमरांव के बाजार में बरसी लक्ष्मी, देर रात तक उमड़ा खरीदारी का सैलाब
Keshav Times

अक्षर आंचल योजना के तहत केसठ में आयोजित हुआ परीक्षा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री अक्षर आंचल योजना के तहत प्रखंड में रविवार को बुनियादी साक्षरता महापरीक्षा का आयोजन अनुसूचित जाति मध्य विद्यालय केसठ के प्रांगण में किया गया। प्रखंड स्तरीय इस महापरीक्षा में 15 से 45 वर्ष आयु वर्ग की कुल 440 नवसाक्षर महिलाएं शामिल हुईं। परीक्षा सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

अक्षर आंचल योजना के तहत केसठ में आयोजित हुआ परीक्षा कार्यक्रम

केटी न्यूज/केसठ

मुख्यमंत्री अक्षर आंचल योजना के तहत प्रखंड में रविवार को बुनियादी साक्षरता महापरीक्षा का आयोजन अनुसूचित जाति मध्य विद्यालय केसठ के प्रांगण में किया गया। प्रखंड स्तरीय इस महापरीक्षा में 15 से 45 वर्ष आयु वर्ग की कुल 440 नवसाक्षर महिलाएं शामिल हुईं। परीक्षा सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।महिलाओं में परीक्षा को लेकर खासा उत्साह देखा गया। इनमें से अधिकांश महिलाएं पहली बार किसी परीक्षा कक्ष में बैठीं। वर्षों बाद कलम पकड़ने का अनुभव उनके आत्मविश्वास और चेहरे की मुस्कान में साफ झलक रहा था।

अक्षर आंचल योजना के तहत केसठ में आयोजित हुआ परीक्षा कार्यक्रम

परीक्षा केंद्र पर उमड़ी भीड़ ने यह साबित किया कि गांव की महिलाएं अब साक्षरता की ओर तेजी से कदम बढ़ा रही हैं।केआरपी अमरेश कुमार ने बताया कि प्रखंड में एकमात्र परीक्षा केंद्र अनुसूचित जाति मध्य विद्यालय केसठ में बनाया गया था, जहां कुल 440 नवसाक्षर महिलाओं ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि अक्षर आंचल योजना का उद्देश्य महिलाओं को साक्षर बनाकर उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त करना है। परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर शिक्षकों, पर्यवेक्षकों और स्वयंसेवकों की भूमिका सराहनीय रही। महिलाओं की सहभागिता ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि साक्षरता सिर्फ शिक्षा नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।