सहयोग शिविर में मौके पर सुनी गईं ग्रामीणों की समस्याएं, 34 मामलों का तत्काल हुआ निस्तारण

राजपुर प्रखंड की हरपुर एवं हेठुआ पंचायतों में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित समाधान की दिशा में कार्रवाई की। शिविर का उद्देश्य आम लोगों को एक ही स्थान पर सरकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना तथा उनकी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना था।

सहयोग शिविर में मौके पर सुनी गईं ग्रामीणों की समस्याएं, 34 मामलों का तत्काल हुआ निस्तारण

केटी न्यूज/राजपुर :

राजपुर प्रखंड की हरपुर एवं हेठुआ पंचायतों में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित समाधान की दिशा में कार्रवाई की। शिविर का उद्देश्य आम लोगों को एक ही स्थान पर सरकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना तथा उनकी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना था।दोनों पंचायतों में राजस्व, कृषि, स्वास्थ्य, पंचायती राज, आपूर्ति सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन जमा किए। खेती-बारी के व्यस्त मौसम के कारण अपेक्षा के अनुरूप भीड़ नहीं रही। दोपहर तीन बजे तक हरपुर पंचायत में 17 तथा हेठुआ पंचायत में 49 आवेदन प्राप्त हुए।

इनमें से कुल 34 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई।शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे डीसीएलआर शशिभूषण ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का हर हाल में दस दिनों के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर सरकार की ऐसी पहल है, जिसके माध्यम से आम लोगों की समस्याओं का समाधान विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर शीघ्र किया जा रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील भी की।

हरपुर पंचायत में शिविर का संचालन मुखिया पूनम देवी के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान एडीएम अरुण कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार, अंचलाधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह, आरओ रूपा कुमारी, बीपीआरओ अभिषेक पाठक, बीएओ ऋषिकेश यादव, बीएचओ मुन्ना सिंह, बीसीओ पप्पू कुमार, मुखिया प्रतिनिधि पिंटू राय, सरपंच फुटुचंद सिंह, बीडीसी रामाशीष साह, राजेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।