Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

सिमरी में सेक्स रैकेट के भंडाफोड़ के बाद तफ्तीश तेज, जब्त रजिस्टरों को खंगाल रही है पुलिस : राज

सिमरी में सेक्स रैकेट के भंडाफोड़ के बाद तफ्तीश तेज, जब्त रजिस्टरों को खंगाल रही है पुलिस : राज
प्रेस वार्ता करते एएसपी राज

- छापेमारी के दौरान पुलिस को मिले सैक्स रैकेट संचालन के सुराग

- एएसपी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर दी जानकारी

केटी न्यूज/डुमरांव 

अनुमंडल के सिमरी थाना क्षेत्र स्थित स्थानीय बाजार में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ होने के बाद पुलिस की टीम ने कार्रवाई तेज कर दी है। राजेंद्र मैरेज हॉल में आपत्तिजनक स्थिति में महिला-पुरुष के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने कमरे से मोबाइल, कंडोम का पैकेट सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद किया है। इस मामले में मैरेज हॉल के संचालक सिमरी के बकुलहापट्टी निवासी राजेंद्र पांडेय एवं दुधीपट्टी के रहने वाले नवीन कुमार राय उर्फ अप्पू राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और कागजी कार्रवाई के बाद मैरेज हॉल को सीज करने की कार्रवाई को लेकर पहल शुरू कर दी है।

सिमरी में सेक्स रैकेट के भंडाफोड़ के बाद तफ्तीश तेज, जब्त रजिस्टरों को खंगाल रही है पुलिस : राज

शनिवार को अनुमंडल पुलिस मुख्यालय के सभागार में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एएसपी राज ने बताया कि ग्रामीणों ने इस मैरेज हॉल में देह व्यापार होने की सूचना दी, जिसके लिए पुलिस इंस्पेक्टर विमल दास के साथ सिमरी थानाध्यक्ष और महिला पुलिसकर्मियों के साथ मैरेज हॉल में छापेमारी की गयी, जिसमें सेक्स रैकेट कांड का भंडाफोड़ हुआ।

सिमरी में सेक्स रैकेट के भंडाफोड़ के बाद तफ्तीश तेज, जब्त रजिस्टरों को खंगाल रही है पुलिस : राज

बरामद रजिस्टर और मोबाइल के द्वारा जांच प्रक्रिया तेज कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि आठ माह पूर्व भी उस मैरेज हॉल में शराब की सूचना पर छापेमारी की गयी थी लेकिन पुलिस खाली हाथ लौटी। कई बार उस मैरेज हॉल की शिकायत ग्रामीणों ने की थी। संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा गये युवक से पूछताछ के दौरान पुलिस को कई अहम जानकारी मिली है। पुलिस सभी पहलुओं पर गहराई से जांच-पड़ताल कर रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।