Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

ठाकुर यादव हत्याकांड : कट्टा बरामद, रिमांड पर लिए आरोपी के निशादेही पर मिली सफलता

ठाकुर यादव हत्याकांड :  कट्टा बरामद, रिमांड पर लिए आरोपी के निशादेही पर मिली सफलता

ठाकुर यादव हत्याकांड :  कट्टा बरामद, रिमांड पर लिए आरोपी के निशादेही पर मिली सफलता

- एएसपी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर दी जानकारी

केटी न्यूज/डुमरांव

अनुमंडल के मुरार थाना क्षेत्र अंतर्गत ओझाबरांव गांव में होली की शाम हुए ठाकुर यादव हत्याकांड में उपयोग किये गये हथियार को मुरार पुलिस की टीम ने बरामद करने में सफलता पायी है। पुलिस दबिश के कारण इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी विकास यादव ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। जिसे पुलिस रिमांड पर लेकर कड़ी पूछताछ कर रही है। आरोपी के निशानदेही पर पुलिस की टीम ने खेत मे लगे बोरिंग के समीप गेंहू में छिपाकर रखे गये ऑटोमेटिक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस को बरामद किया है। पुलिस की टीम इस हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं को सुलझाने के लिए सूक्ष्म तरीके से तफ्तीश करने में जुटी है। शनिवार को अनुमंडल पुलिस मुख्यालय के सभागार में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एएसपी राज ने बताया कि आरोपी ने तीन गोलियां चलाई थी, जिसमें ठाकुर यादव को दो गोली और उनके भतीजे राहुल यादव को एक गोली लगी थी। जख्मी राहुल का इलाज चल रहा है।

ठाकुर यादव हत्याकांड :  कट्टा बरामद, रिमांड पर लिए आरोपी के निशादेही पर मिली सफलता

पुलिस की टीम अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। इसके पूर्व पुलिस ने इस वारदात में शामिल प्रकाश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में पीड़ितों के आवेदन के पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मुरार थाने में केस दर्ज किया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

ठाकुर यादव हत्याकांड :  कट्टा बरामद, रिमांड पर लिए आरोपी के निशादेही पर मिली सफलता

बता दें कि उसी मोहल्ले में एक जमीन के टुकड़े की खरीददारी को लेकर दोनों पक्षों के बीच अनबन हो गयी थी। दोनों पक्ष उस जमीन की खरीद को लेकर तत्पर थ,े लेकिन ठाकुर यादव के पक्ष में जमीन रजिस्ट्री हो गयी थी। यह जानकर दूसरा पक्ष नाराज हो गया और आठ मार्च की शाम होली के दिन गोलीबारी कर घटना को अंजाम दिया। घटना में प्रयुक्त हथियार के बरामद होने के बाद आरोपियों की मुश्किलें बढ़ गई है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।