Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

छात्रा से छेड़खानी के सवाल पर आमने सामने आए दो गांव के लोग, पुलिस की तत्परता से सुलझा मामला

छात्रा से छेड़खानी के सवाल पर आमने सामने आए दो गांव के लोग, पुलिस की तत्परता से सुलझा मामला

- कोचिंग जा रही छात्रा के साथ बंजरिया गांव के पास मनचलों ने की थी छेड़खानी

- मनचलों को पुलिस ने चेताया, चलेगा एंटी रोमियो अभियान

केटी न्यूज/चौगाईं

शुक्रवार को मुरार पुलिस की तत्परता से दो गांवों के बीच विवाद होते होते बचा। हालांकि एक छात्रा से छेड़खानी के विरोध में दोनों गांव के लोग आमने सामने आ गए थे। लेकिन अंतिम समय में पहुंची स्थानीय पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करते हुए मामले को बात चीत से सुलझा लिया। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी कोचिंग में पढ़ने के लिए कोरानसराय जा रही थी। वह जैसे ही बंजरियां गांव के समीप पहुंची कि वहां पहले से मौजूद कुछ मनचलों ने उसके साथ छेड़खानी कर कर दिया। हालांकि किशोरी द्वारा शोच मचाए जाने से मनचले भाग खड़े हुए,

छात्रा से छेड़खानी के सवाल पर आमने सामने आए दो गांव के लोग, पुलिस की तत्परता से सुलझा मामला

लेकिन तत्काल घटना की जानकारी उसके परिजनों और गांववालों को हो गई। इसके बाद दर्जनों ग्रामीण वहां पहुंच गए। इधर दूसरा पक्ष भी संभावित विवाद को भांप तैयारी शुरू कर दिया था। लेकिन किसी ने इसकी जानकारी मुरार पुलिस को दे दी। मौक पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझा मामला शांत कराया। वही मनचलों को भी फटकार लगाई तथा भविष्य में ऐसा नहीं करने की सख्त चेतावनी दी। मुरार थानाध्यक्ष रविकांत प्रसाद ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों पक्षों को समझा बुझा शांत कराया गया है। 

छात्रा से छेड़खानी के सवाल पर आमने सामने आए दो गांव के लोग, पुलिस की तत्परता से सुलझा मामला

एंटी रोमियों अभियान को और धारदार बनाएगी पुलिस

इस घटना के बाद मुरार पुलिस ने एंटी रोमियो अभियान को और तेज करने का निर्णय लिया है। थानाध्यक्ष ने इसके लिए पुलिस पदाधिकारियों को शनिवार से ही अभियान शुरू करने तथा मनचलों को सबक सिखाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहां कि समाज में बेटियां भयमुक्त हो स्कूल, कोचिंग तथा बाजार जाए। पुलिस उन्हें पूरी सुरक्षा देगी। उन्होंने कहा कि बाजार, कोचिंग संस्थानों व स्कूलों के आस पास मनचलों पर विशेष नजर रखी जाएगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।