Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक 45 लीटर देसी शराब के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार विवाहिता से मारपीट के मामले में पुलिस की दबिश, पति और ससुर गिरफ्तार दिल्ली में मिली अपहृत युवती, आरोपी युवक भी पुलिस के कब्जे में नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत
Keshav Times

प्रतिभा का सम्मान, राज्य स्तरीय युवा उत्सव में बेहतर करने वाले युवाओं को डीएम ने किया सम्मानित

प्रतिभा का सम्मान, राज्य स्तरीय युवा उत्सव में बेहतर करने वाले युवाओं को डीएम ने किया सम्मानित

- सारण में आयोजित युवा उत्सव में सुगम संगीत व शास्त्रीय संगीत के प्रतिभागियों ने बढ़ाया था बक्सर का मान

केटी न्यूज/बक्सर

हाल ही में सारण में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में बक्सर जिले से बेहतर करने वाले प्रतिभागियों तथा संगीत गुरू को डीएम अंशुल अग्रवाल ने कलाई घड़ी व प्रतीक चिन्ह दे सम्मानित किया। बता दें कि राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के सुगम संगीत के प्रतिभागी मो. शाहिद व शास्त्रीय संगीत की प्रतिभागी सोनी कुमारी ने अपने अपने विधा में क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया था।

प्रतिभा का सम्मान, राज्य स्तरीय युवा उत्सव में बेहतर करने वाले युवाओं को डीएम ने किया सम्मानित

जबकि युवा टीम की अगुवाई डुमरांव राज प्लस टू उच्च विद्यालय के शिक्षक अनुराग मिश्र ने किया था। डीएम ने तीनों को सम्मानित किया है। इस सम्मान के लिए प्रतिभागियों ने जिला प्रशासन बक्सर को धन्यवाद के साथ और मेहनत कर बक्सर जिलें का नाम रौशन करने का आश्वासन दिया। बता दें कि राज्य स्तरीय युवा उत्सव में

प्रतिभा का सम्मान, राज्य स्तरीय युवा उत्सव में बेहतर करने वाले युवाओं को डीएम ने किया सम्मानित

भाग लेने से पूर्व प्रतिभागियों का चयन जिला स्तरीय युवा उत्सव में किया गया था। इस मौके पर डीएम ने उनकी प्रतिभा की सराहना की तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का नाम रौशन करने के लिए बधाई भी दिया। संगीत गुरू अनुराग ने बताया कि बक्सर जिले में कला तथा संगीत के क्षेत्र में प्रतिभावानों की कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें निखारने की।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।