चोरी किये गए लोहे के 24 गाटर के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार, बाइक जब्त

डुमरांव पुलिस ने नगर के एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान से चोरी गए लोहे के 24 गाटर को बरामद करने के साथ ही दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी की इस वारदात में प्रयुक्त हीरो कंपनी की एचएफ डीलक्स बाइक भी बरामद की है।

चोरी किये गए लोहे के 24 गाटर के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार, बाइक जब्त

केटी न्यूज/डुमरांव 

डुमरांव पुलिस ने नगर के एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान से चोरी गए लोहे के 24 गाटर को बरामद करने के साथ ही दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी की इस वारदात में प्रयुक्त हीरो कंपनी की एचएफ डीलक्स बाइक भी बरामद की है।गिरफ्तार चोरों की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के करूअज गांव निवासी मनीष कुमार उर्फ शेरू राम पिता गोपालजी राम तथा उपेंद्र कुमार राम पिता छोटेलाल राम के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों डुमरांव निवासी दिनेशपति तिवारी नामक व्यवसायी के स्टेशन रोड स्थित व्यावसायिक प्रतिष्ठान से दोनों चोरों ने मिलकर लोहे के गाटर की चोरी की थी।

पीड़ित व्यवसायी की शिकायत पर डुमरांव थाने में एफआईआर दर्ज हुआ था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस घटना में शामिल चोरों की पहचान करुअज गांव निवासी शेरू और उपेंद्र के रूप में की। दोनों बाइक पर गाटर चुराकर ले जाते दिखे थे।पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जब पूछताछ की तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया तथा उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गए कुल 24 लोहे के गाटर को बरामद करने के साथ ही चोरी की घटना में प्रयुक्त उनकी एचएफ डीलक्स बाइक भी जप्त कर ली है। प्रभारी थानाध्यक्ष मतेंद्र कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चोरों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।