शिवपुरी हत्याकांड में दो आरोपियों ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, न्यायालय के आदेश पर भेजे गए जेल

नगर थाना क्षेत्र के चर्चित शिवपुरी हत्याकांड में फरार चल रहे दो आरोपियों ने मंगलवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) के न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। न्यायालय में सुनवाई के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस घटनाक्रम को मामले की जांच में महत्वपूर्ण प्रगति माना जा रहा है।

शिवपुरी हत्याकांड में दो आरोपियों ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, न्यायालय के आदेश पर भेजे गए जेल

केटी न्यूज/बक्सर। 

नगर थाना क्षेत्र के चर्चित शिवपुरी हत्याकांड में फरार चल रहे दो आरोपियों ने मंगलवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) के न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। न्यायालय में सुनवाई के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस घटनाक्रम को मामले की जांच में महत्वपूर्ण प्रगति माना जा रहा है।जानकारी के अनुसार, नगर थाना कांड संख्या 366/2026 में नामजद आरोपी शिवपुरी छोटकी सारिमपुर निवासी संजीत कुमार श्रीवास्तव तथा अनुज कुमार श्रीवास्तव ने स्वयं न्यायालय में उपस्थित होकर सरेंडर किया। इसके बाद न्यायालय ने दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने का आदेश दिया।

गौरतलब है कि 4 जुलाई की अहले सुबह नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ले में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। मृतक की पहचान भोजपुर जिले के चौसी गांव निवासी ओम पांडे के रूप में हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी थी।मृतक के पिता कमलेश पांडे द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया गया था कि उनका पुत्र 2 जुलाई को कॉलेज में प्रमाण-पत्र बनवाने की बात कहकर घर से निकला था।

बाद में उसने फोन पर बताया कि आवश्यक कागजात नहीं बनने और आंख दिखाने के कारण वह अपने एक मित्र के यहां नई बाजार में रुक गया है। इसके बाद उससे संपर्क नहीं हो सका और दो दिन बाद 4 जुलाई की सुबह उसका शव शिवपुरी मोहल्ले से बरामद हुआ।प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की थी। इसी बीच दोनों नामजद आरोपियों के न्यायालय में आत्मसमर्पण करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अब मामले के अन्य पहलुओं की जांच के साथ हत्या के कारणों और घटना से जुड़े सभी तथ्यों को खंगालने में जुटी है।