प्रेमसंग नही मझवारी में जमीन विवाद में किराना दुकानदार को बेरहमी से पीटा, स्थिति गंभीर

प्रेमसंग नही मझवारी में जमीन विवाद में किराना दुकानदार को बेरहमी से पीटा, स्थिति गंभीर

- आरोपियों ने गांव की ही एक शादी शुदा महिला से अवैध संबंध का लगाया है आरोप

- युवक के परिजनों ने कहा पहले से आरोपियों से चल रहा है जमीन विवाद

केटी न्यूज/सिमरी 

सिमरी थाना क्षेत्र के मझवारी गांव में जमीन विवाद में एक किराना दुकानदार की नामजदों ने जमकर पिटाई कर दी है। घटना शनिवार देर रात की है। पीड़ित चंदन कुशवाहा भी उसी गांव है। पिटाई से उसकी स्थिति नाजूक बनी हुई है। इसकी जानकारी मिलते ही रात में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लेकिन पहली दफा में आरोपी पुलिस टीम से भिड़ गए। इसके बाद थाना से अतिरिक्त बल मंगवाया गया। तब जाकर पुलिस ने उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। अतिरिक्त पुलिस बल को देखते ही आरोपी भागने लगे थे। पुलिस ने दौड़ाकर दो को हिरासत में ले लिया है।  जानकारी के अनुसार पीड़ित किराना दुकानदार

शनिवार की रात दस बजे अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था। इसी दौरान नामजदों ने उसे अपने घर के पास पकड़ रस्सी से हाथ पैर बांध लाठी डंडे से पिटने लगे। नामजद उस पर गांव की ही एक महिला से अवैध संबंध का आरोप लगा रहे थे। इसकी जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। लेकिन आरोपी उन्हें भगा दिए। तब परिजनों सिमरी पुलिस को इसकी सूचना दी। पीड़ित की पत्नी मुन्नी देवी ने बताया कि उनके परिवार का आरोपियों से जमीन विवाद चल रहा है। चंदन ने कई पदाधिकारियों के पास न्याय की गुहार लगाई थी। इसी बात से खार खाए आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। मुन्नी ने अवैध संबंधों की बातों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उसकी पिटाई जमीन विवाद में की गई है। वही पुलिस ने रात में ही नंदजी पासी व अजित पासी नामक दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया था। 

जिस युवती से अवैध संबंध का लगा आरोप उसके परिजनों ने किया इंकार

सूत्रों की मानें तो जिस युवती से पीड़ित के अवैध संबंध का आरोप आरोपी लगा रहे थे उसके परिजनों ने इससे इंकार किया है। न तो युवती के परिजनों द्वारा युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है और न ही उसके परिजन ही पुलिस के सामने आए। जबकि आरोपियों द्वारा उसे युवती के घर से निकलते रंगेहाथ पकड़े जाने की बात कही जा रही थी। आरोपियों का कहना था कि वह हर दिन युवती के घर जाता था। इस घटना के बाद गांव में गुटीय तनाव बना हुआ है। पुलिस स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है। 

क्या कहते है थानाध्यक्ष

मझवारी में एक युवक को बांधकर पीटे जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। आरोपी जहा अवैध संबंध का आरोप लगा रहे थे वही उसकी पत्नी ने जमीन विवाद में पिटाई किए जाने का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। युवक का इलाज सदर अस्पताल में करवाया जा रहा है।