Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील चंदा के पास एन एच 922 पर सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी
Keshav Times

मठिला में जमीन विवाद में हिंसक संघर्ष, दोनों पक्षों से आधा दर्जन जख्मी, चार गिरफ्तार

कोरानसराय थाना क्षेत्र के मठिला गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस घटना में दोनों पक्षों को मिलाकर आधा दर्जन लोग जख्मी हुए है। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जानलेवा हमले का आरोप लगा एफआईआर दर्ज कराया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के दो-दो समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

मठिला में जमीन विवाद में हिंसक संघर्ष, दोनों पक्षों से आधा दर्जन जख्मी, चार गिरफ्तार

मठिला में जमीन विवाद में हिंसक संघर्ष, दोनों पक्षों से आधा दर्जन जख्मी, चार गिरफ्तार

-- दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप, पट्टीदारों के विवाद में रण क्षेत्र बन गया था मठिला गांव

केटी न्यूज/डुमरांव

कोरानसराय थाना क्षेत्र के मठिला गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस घटना में दोनों पक्षों को मिलाकर आधा दर्जन लोग जख्मी हुए है। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जानलेवा हमले का आरोप लगा एफआईआर दर्ज कराया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के दो-दो समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जानकारी के अनुसार एक पक्ष के जगनारायण सिंह ने अपने बड़े भाई जगनारायण सिंह, उनके पुत्रों कृष्णा सिंह, राहुल सिंह व नाती आर्यन सिंह पर जानलेवा हमला कर उन्हें तथा उनके पुत्रों कृष्णा सिंह व राहुल सिंह को मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है।

मठिला में जमीन विवाद में हिंसक संघर्ष, दोनों पक्षों से आधा दर्जन जख्मी, चार गिरफ्तार

वहीं, दूसरे पक्ष के कृष्णा सिंह के बयान पर जगनारायण सिंह, उनके पुत्रों विपुल सिंह तथा विजयंत सिंह पर एफआईआर दर्ज कराया है। पुलिस ने एक पक्ष के जगनारायण सिंह व उनके पुत्र विपुल सिंह जबकि दूसरे पक्ष के कृष्णा सिंह व राहुल सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। ग्रामीणों का कहना है कि जमीन विवाद में यह हिंसक झड़प हुआ था। घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव कायम है। हालांकि, पुलिस की त्वरित व सख्त कार्रवाई से स्थिति नियंत्रण में है।

मठिला में जमीन विवाद में हिंसक संघर्ष, दोनों पक्षों से आधा दर्जन जख्मी, चार गिरफ्तार

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।