Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

ब्रह्मपुर में आठ माह पूर्व हुई थी शादी गर्भा-अवस्था में मौत, मां ने 23 दिन बाद दर्ज करायी दहेज हत्या का एफआईआर

शादी के आठ माह बाद महिला 12 नवम्बर 2025 को मौत हो गयी। जिसके 23 दिन बाद मृतका की मां ने दहेज प्रताड़ना व हत्या का मामला दर्ज कराया है। जिसके बाद चर्चा का बजार गर्म है की लड़की पक्ष ने लड़के पक्ष से पैसे की उगाही करना चाहता था। जब नही मिला तो उसने एफआईआर दर्ज करा दी।

ब्रह्मपुर में आठ माह पूर्व हुई थी शादी गर्भा-अवस्था में मौत, मां ने 23 दिन बाद दर्ज करायी दहेज  हत्या का एफआईआर

केटी न्यूज/बक्सर

शादी के आठ माह बाद महिला 12 नवम्बर 2025 को मौत हो गयी। जिसके 23 दिन बाद मृतका की मां ने दहेज प्रताड़ना व हत्या का मामला दर्ज कराया है। जिसके बाद चर्चा का बजार गर्म है की लड़की पक्ष ने लड़के पक्ष से पैसे की उगाही करना चाहता था। जब नही मिला तो उसने एफआईआर दर्ज करा दी। मामला ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के गायघाट की है। मृतका की पहचान शांति देवी के रूप में हुई है। मृतका की मां संजू देवी ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके आधार पर शनिवार को प्राथमिकी दर्ज हुई।

ब्रह्मपुर में आठ माह पूर्व हुई थी शादी गर्भा-अवस्था में मौत, मां ने 23 दिन बाद दर्ज करायी दहेज  हत्या का एफआईआर

पीड़ित परिजनों के अनुसार शांति कुमारी की शादी 5 मार्च 2025 को महादेवगंज निवासी प्रकाश तुरहा से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। संजू देवी का आरोप है कि शादी के बाद दोनों परिवारों के बीच मनमुटाव बढ़ता गया। वे दावा करती हैं कि ससुराल पक्ष मोटरसाइकिल की मांग को लेकर दबाव बनाता था, लेकिन परिजनों का यह भी कहना है कि पिछले कुछ महीनों से पारिवारिक वातावरण बेहद तनावपूर्ण हो गया था और शांति मानसिक तनाव में रहने लगी थी।12 नवंबर 2025 को शांति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद परिवार ने पति, ससुर, सास, ननद और जीजा पर प्राथमिकी दर्ज कराई। हालांकि, पड़ोसियों और निकटस्थ लोगों के बयान सामने आने के बाद पुलिस दहेज प्रताड़ना के साथ-साथ घरेलू विवाद की संभावनाओं पर भी जांच बढ़ा रही है।

ब्रह्मपुर में आठ माह पूर्व हुई थी शादी गर्भा-अवस्था में मौत, मां ने 23 दिन बाद दर्ज करायी दहेज  हत्या का एफआईआर

वहीं ग्रामीण व परिवारिक सूत्रों कि मानें तो मार्च में में प्रकाश तुरहा से हुई थी। वह दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। लड़की लगभग सात माह की गर्भवती थी। समय के साथ उसकी तबियत खराब रहने लगी। ईलाज के दौरान उसकी मौत महादेवगंज में हो गयी। उसके दाह संस्कार के दौरान लड़की का पुरा पक्ष मौजूद था। अब लगभग एक माह बाद लड़की पक्ष के द्वारा एफआईआर किया गया है। ईलाज के सारे पेपर मौजूद है। परिवार को कानून पर पूर्ण भरोसा है। 

ब्रह्मपुर में आठ माह पूर्व हुई थी शादी गर्भा-अवस्था में मौत, मां ने 23 दिन बाद दर्ज करायी दहेज  हत्या का एफआईआर

थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। पुलिस का कहना है कि किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पक्षों की बात सुनी जाएगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।