चॉकलेट का लालच देकर कर रहा था शोषण, आरोपी गिरफ्तार
स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में चल रहे भवन निर्माण कार्य के दौरान नाबालिक किशोरी के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में दिनारा थाना क्षेत्र के बीसी गांव निवासी मनोज कुमार राम को नामजद किया गया है, जो निर्माण स्थल पर ठेकेदार के मुंशी के रूप में कार्यरत था।
केटी न्यूज। नावानगर
स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में चल रहे भवन निर्माण कार्य के दौरान नाबालिक किशोरी के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में दिनारा थाना क्षेत्र के बीसी गांव निवासी मनोज कुमार राम को नामजद किया गया है, जो निर्माण स्थल पर ठेकेदार के मुंशी के रूप में कार्यरत था। इधर पीड़िता के मां के अनुसार आरोपी मनोज कुमार राम गांव में रहकर भवन निर्माण काम की देखरेख करता था। इसी दौरान उसने उनकी मासूम बच्ची को अपने झांसे में लेकर तथा उसे चाॅकलेट की लालच लेकर गलत काम करता था।

साथ ही नाबालिक को डराकर चुप रहने की धमकता रहा। डर और दबाव के कारण बच्ची लंबे समय तक यह बात घर वालों को नहीं बता सकी। काफी दिनों बाद बच्ची नहीं हिम्मत जताकर अपनी आप बीती परिजनों को बताई, तब परिजनों का होश उड़ गए। परिजनों ने तुरंत थाना पहुंचकर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में नवानगर थाना अध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि आरोपी को नायक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है साथ ही पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

