Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर छठ पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, 334 दंडाधिकारी और 48 त्वरित कार्रवाई दल तैनात नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई कर्नाटक पुलिस की मौजूदगी में कृष्णाब्रह्म थाने में किया आत्मसमर्पण, बड़का ढकाइच गांव का रहने वाला है अमित कुमार दुबे; लंबे समय से चल रही थी तलाश छठ से पहले चौसा के घाटों की बदलेगी सूरत, खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा का पहरा 14 गिरफ्तारियां तीन आर्म्स और 59 जिंदा कारतूस! बक्सर पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, हथियारों का जखीरा बरामद ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप बैरी गोलीकांड में पहली मौत से सनसनी! पीठ में गोली लगने से घायल पवन तिवारी ने तोड़ा दम, हत्या में बदला खूनी संघर्ष
Keshav Times

पुण्यतिथि पर याद किए गए डुमरांव राज के महाराज चंद्रविजय सिंह

डुमरांव राज परिवार के दिवंगत महाराज चंद्रविजय सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर रविवार को नगर स्थित राज अस्पताल परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में उनके व्यक्तित्व, सामाजिक जुड़ाव और आम लोगों के साथ सहज व्यवहार को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि महाराज चंद्रविजय सिंह ने राज परिवार की परंपराओं और जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए समाज के साथ अपने रिश्तों को हमेशा प्राथमिकता दी।

पुण्यतिथि पर याद किए गए डुमरांव राज के महाराज चंद्रविजय सिंह

पुण्यतिथि पर याद किए गए डुमरांव राज के महाराज चंद्रविजय सिंह

__ आम लोगों के दिलों में आज भी जिंदा हैं महाराज चंद्रविजय सिंह की यादें

प्रथम पुण्यतिथि पर राज अस्पताल परिसर में जुटे लोग, वक्ताओं ने सरलता और सामाजिक सरोकारों को किया याद

केटी न्यूज/डुमरांव। 

डुमरांव राज परिवार के दिवंगत महाराज चंद्रविजय सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर रविवार को नगर स्थित राज अस्पताल परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में उनके व्यक्तित्व, सामाजिक जुड़ाव और आम लोगों के साथ सहज व्यवहार को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि महाराज चंद्रविजय सिंह ने राज परिवार की परंपराओं और जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए समाज के साथ अपने रिश्तों को हमेशा प्राथमिकता दी।कार्यक्रम की अध्यक्षता राज परिवार के युवराज शिवांग विजय सिंह ने की, जबकि संचालन समाजसेवी राजीव रंजन सिंह ने किया। वक्ताओं ने कहा कि महाराज चंद्रविजय सिंह का व्यक्तित्व सादगी और स्पष्टवादिता से भरा था।

पुण्यतिथि पर याद किए गए डुमरांव राज के महाराज चंद्रविजय सिंह

वे लोगों से सहजता से मिलते-जुलते थे और सामाजिक विषयों पर अपनी बात बेबाकी से रखने के लिए जाने जाते थे। आम लोगों के सुख-दुख में उनकी भागीदारी ने उन्हें समाज के विभिन्न वर्गों से जोड़कर रखा।पुण्यतिथि के अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि समय बीतने के साथ उनकी स्मृतियां और अधिक प्रासंगिक होती जा रही हैं।मौके पर जन सुराज नेत्री कनक लता सिंह, हम पार्टी के जिलाध्यक्ष ऋषि राय, रिंकू पाण्डेय, अम्बरीष पाठक, संजय शर्मा, विकास पाठक, मुमताज अंसारी, जितेंद्र तिवारी, आलोक तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

पुण्यतिथि पर याद किए गए डुमरांव राज के महाराज चंद्रविजय सिंह

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।