राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2023 के लिए चयनित हुए डुमरी मुखिया प्रेम सागर , दिल्ली में मिलेगा पुरस्कार

राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2023 के लिए चयनित हुए डुमरी मुखिया प्रेम सागर , दिल्ली में मिलेगा पुरस्कार

- इस पुरस्कार के लिए चयनित होने वाले जिले के इकलौते मुखिया है प्रेम सागर कुंवर

केटी न्यूज/डुमरांव

राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के लिए अनुमंडल के सिमरी प्रखंड अंतर्गत डुमरी पंचायत के मुखिया प्रेम सागर कुंवर का चयन किया गया है। इस पुरस्कार के लिए चयनित होने वाले वे जिले के इकलौते पंचायत प्रतिनिधि है। जबकि पूरे बिहार के 22 मुखिया व 10 जिप चेयरमैनों का चयन उनके साथ पुरस्कार के लिए किया गया है। भारत सरकार के पंचायत राज मंत्रालय द्वारा बिहार के सभी चयनित पंचायत प्रतिनिधियों को दिल्ली में 17 से 21 अप्रैल तक आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए डुमरी मुखिया को भारत सरकार के पंचायत राज मंत्रालय का पत्र मिल चुका है। पत्र मिलने के साथ ही डुमरी पंचायत के साथ ही पूरे प्रखंड में खुशी की लहर दौड़ गई है।

मुखिया प्रेम सागर ने बताया कि इस पुरस्कार के लिए केन्द्र सरकार द्वारा आन लाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। आवेदन जमा करने के बाद केन्द्रीय टीम द्वारा पंचायत में आकर कार्यों का भौतिक सत्यापन व रेकर्ड की जांच की गई थी। इसी जांच के आधार पर उनका चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि उनका प्रयास अपने पंचायत को देश का नंबर एक पंचायत बनाना है। इसी लक्ष्य को लेकर वे सभी तरह के सरकारी योजनाओं को पारदर्शी तरीके से धरातल पर उतारने का प्रयास करते है। यह पुरस्कार उसी प्रयास का नतीजा है। उन्होंने कहा कि इस पुरस्कार के मिलने के बाद वे अपने लक्ष्य को पाने के लिए और मजबूती से काम करेंगे। उन्होंने इसका श्रेय पंचायत के लोगों को दिया है और बताया कि उनके कार्यों में पंचायत के आम ग्रामीण भी काफी सहयोग करते है।

मसलन स्वच्छता अभियान हो या जलजीवन हरियाली योजना। इसे धरातल पर उतारने में पंचायत के लोगों ने काफी सक्रियता दिखाई है तथा कदम कदम पर उनका साथ दिया है। वही डुमरी मुखिया का चयन राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार के लिए होने पर प्रखंड के अन्य पंचायत के पंचायत प्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी है। प्रखंड प्रशासन द्वारा भी उन्हें बधाई दी गई है। जबकि इस खबर से डुमरी गांव में खुशी व्याप्त है।