Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

बक्सर : नवविवाहिता ने लगाई फांसी, परिजन चुप जांच में जुटी पुलिस

बक्सर : नवविवाहिता ने लगाई फांसी, परिजन चुप जांच में जुटी पुलिस

केटी न्यूज/बक्सर

 22 वर्षीय महिला की संदेहास्पद मौत हो गई है। मंगलवार की दोपहर बक्सर के मित्रलोक कॉलोनी में हुई। सूचना के अनुसार मृत महिला की पहचान अंशु कुमारी के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार उसकी मौत फांसी लगाने के कारण हुई है। लेकिन, जब मीडिया के लोग पुराना सदर अस्पताल पहुंचे तो परिजनों ने कुछ भी कहने से साफ मना कर दिया। वहीं पुलिस भी इस मामले में गोल-गोल जवाब दे रही है। जहां वारदात हुई वह इलाका मुफस्सिल थाना की सीमा में आता है।

बक्सर : नवविवाहिता ने लगाई फांसी, परिजन चुप जांच में जुटी पुलिस

पूछने पर वहां के थानाध्यक्ष ने कहा कि मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। यह बात सामने आई है कि एक वर्ष पहले वह अपने पहले पति से अलग हो गई थी। दूसरी शादी विकास कुमार के साथ हुई थी। लेकिन, मौत की मुख्य वजह क्या है। इसकी जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार उसका मायका रोहतास जिला के दिनारा है। पूछने पर थानाध्यक्ष ने कहा परिजनों ने किसी तरह की शिकायत नहीं की है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।