सीएसपी संचालक लूटकांड के फरार आरोपियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

सीएसपी संचालक लूटकांड के फरार आरोपियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

- दो आरोपियों का खाता हुआ सील, लूट के बाद खातों में डाले गए है रूपए

केटी न्यूज/डुमरांव

कृष्णाब्रह्म के कठार रोड में एसबीआई के सीएसपी का संचालन करने वाले सुबोध रंजन लाल से 3 अगस्त को लूट की घटना में फरार लूटेरों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। इस मामले में पुलिस ने चार लूटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पुराना भोजपुर के धनजी उर्फ धन्नु तथ मुधवन कुमार फरार चल रहे है। पुलिस ने दोनों का एकाउंट होल्ड करवा दिया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो घटना के दिन ही मधुवन कुमार के खातें में 49 हजार रूपए डाले गए थे। जबकि दो दिन बाद धनजी के खाते में 52 हजार रूपया

जमा कराया गया है। पुलिस का मानना है कि दोनों रूपये लूट के ही है। यही कारण है कि उनके खाते को होल्ड किया गया है। वही सूत्रों की मानें तो धनजी इस लूट कांड के अलावे शराब करोबार से भी जुड़ा था। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने अब उसकी तलाश तेज कर दी है। हालांकि अभी तक दोनों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।