दुष्कर्म के नाबालिग आरोपी ने जेल में फांसी लगा की आत्महत्या

दुष्कर्म के नाबालिग आरोपी ने जेल में फांसी लगा की आत्महत्या

केटी न्यूज/डुमरांव

13 अक्टूबर को कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती से सामुहिक दुष्कर्म मामले में जेल गए नाबालिग आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। किशोर को पुलिस के द्वारा औरंगाबाद बालसुधार गृह भेजा गया था। वहीं पर उसने गुरूवार की शाम फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। घटना के संबंध में मृतक के चचेरे भाई गोविन्द सिंह ने कहा कि उसे गलत तरीके से डुमरांव विधायक द्वारा फंसाया गया था। जिसके बाद पकड़े जाने पर बहुत मारा गया था। जिसे यहीं से सीने में दर्द था उसे पुलिस अभिरक्षा में दो दिन ईलाज कराया था। उसके बाद औरंगाबाद जेल भेजा गया था। दो पूर्व भी उसने फोन पर अपनी मां से कहा कि सीने में बहुत दर्द हो रहा है। शिकायत के बाद भी नही दिखा रहा है लोग। जिसके चाचाी नीलू सिंह जेल में जाकर आज मिली थी। जब वह रास्ते में लौट रही थी उसी दौरान खबर मिली कि उसने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर दी है। गोविन्द सिंह  ने बताया कि हमारे भाई को डुमरांव विधायक अजीत कुशवाहा व डुमरांव डीएसपी ने जानबुझ कर फंसाया उसके बाद मारपीट की। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। यह आत्महत्या नही हत्या है। हमलोग शव लेने नही जाएगें। इंसाफ के लिए सुबह सात बजे से थाना क्षेत्र का घेराव करेगें। जबतक की एफआईआर नही हो जाता है। इसकी सूचना हमलोगों ने बक्सर एसपी फोन के माध्यम से देदी है। वहीं डुमरांव एसडीपीओ अफाक अंसारी ने कहा कि आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ कर दिया है। पीड़िता द्वारा नामजद एफआईआर किया गया था। जिसके बाद जेल भेजा गया था। कोई मारपीट नही हुई थी। थाने में सीसीटीवी  कैमरा लगा हुआ है।