Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
Keshav Times

फिर मिला बलिहार में गंजा एक तस्कर गिरफ्तार

फिर मिला बलिहार में गंजा एक तस्कर गिरफ्तार
- इस गांव से लगातार बरामद हो रहा है गांजा व शराब

फोटो- सिमरी थाना में रखा बरामद गांजा

केटी न्यूज/ सिमरी

सिमरी पुलिस ने मंगलवार की रात गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के बलिहार गांव में छापेमारी अभियान चला भारी मात्रा में गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर ओमप्रकाश चौरसिया पिता रामेश्वर चौरसिया के घर से 23 किलो 550 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। इसके बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाना लाई। आवश्यक पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार निर्झर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना पर की गई है। मिली जानकारी के अनुसार सिमरी पुलिस को सूचना मिली थी कि बलिहार गांव ओमप्रकाश चौरसिया गांजा की तस्करी कर रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इसकी पुष्टि करवाई। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि वह गांजा की एक बड़ी खेप मंगवा उसे अपने घर में छिपाया है। इसके बाद पुलिस ने वरीय पदाधिकारियों को सूचना देते हुए तत्काल उसके घर छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस को देखते ही वह अपने घर के बगल में स्थित अपने निजी गली में तीन पैकेट में रखे गांजा को फेक दिया था। जिसे छापेमारी के दौरान पुलिस ने बरामद कर लिया। बरामद पैकेटो का वनज 23 किलो 550 ग्राम था। पुलिस की मानें तो गांजा की कीमत हजारों रूपए है। पुलिस के इस कार्रवाई के बाद बलिहार गांव में हड़कंप मचा हुआ है। गौरतलब है कि बलिहार गांव गांजा तस्करी के लिए दशकों से बदनाम है। आए दिन इस गांव से गांजा की बड़ी खेप बरामद होती है। सूत्रों की मानें तो कई सफेदपोश भी मादक पदार्थाे की तस्करी में शामिल है। पुलिस उन्हें चिन्हित कर कार्रवाई का प्रयास कर रही है। थानाध्यक्ष सुनील निर्झर ने बताया कि पुलिस मादक पदार्थाे के तस्करों पर पैनी नजर बनाए हुए है

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।