Wednesday, 4 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आज होगी शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं का होगा उद्घाटन तैयारियां हुई पूरी, सांसद सुधाकर सिंह करेंगे उद्घाटन, एमएलसी सोनू राय रहेंगे मुख्य अतिथि,ग्रामीण युवाओं को मिलेगा अध्ययन का बेहतर माहौल पंचायतों में पहुंचा जिला प्रशासन, अधिकारियों ने ग्रामीणों से सुनीं समस्याएं जल संरक्षण और हरियाली के संकल्प से संवरेगा बक्सर का भविष्य प्रदीप राय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का गर्मजोशी से किया स्वागत विवाहिता हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा, चार फरार आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तिहार मशीनें लगाकर खानापूर्ति नहीं चलेगी, सभी स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करे अस्पताल प्रबंधन: हरेकृष्ण यादव किताबी पढ़ाई से आगे बढ़कर हुनर की पाठशाला बना राइजिंग सन स्कूल, प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई बौद्धिक क्षमता गोकुल जलाशय के कायाकल्प की बनेगी कार्ययोजना, संरक्षण को लेकर दो दिवसीय मंथन शुरू कैलाशपति मिश्र की विरासत को स्मारक और पद्म विभूषण से मिले सम्मान, पुण्यतिथि पर उठी मांग युवाओं की ताकत से ही मजबूत होगा भाजपा का संगठन, दीपक यादव ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में दिखाई एकजुटता स्टेशन से लौट रहे किशोरों की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ी, दो घायल सरकारी सड़क पर कब्जे की दीवार जेसीबी से ढहाई, ग्रामीणों को मिली राहत
Keshav Times

लापरवाही: वार्ड 18 में एक साल से अधिक समय से नहीं हुई है नाली की सफाई

डुमरांव नगर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है, खासकर नालियों की साफ-सफाई तथा रख रखाव के प्रति नगर परिषद प्रशासन की उदासीनता लोगों की परेशान का सबव बन गया है। जबकि नगर परिषद प्रशासन हर माह सफाई के नाम पर 90 लाख रूपए से अधिक खर्च कर रहा है।

लापरवाही: वार्ड 18 में एक साल से अधिक समय से नहीं हुई है नाली की सफाई

-- पिछले साल बनाने के साथ ही टूट गया था महाराज पेट्रोल पंप के सामने नाली पर बनाया गया स्लैब, नाली में मलबा फंसने बाधित हो गया है जलनिकासी, मोहल्लेवासियों में गहराया आक्रोश

केटी न्यूज/बक्सर

डुमरांव नगर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है, खासकर नालियों की साफ-सफाई तथा रख रखाव के प्रति नगर परिषद प्रशासन  की उदासीनता लोगों की परेशान का सबव बन गया है। जबकि नगर परिषद प्रशासन हर माह सफाई के नाम पर 90 लाख रूपए से अधिक खर्च कर रहा है। नगर परिषद की यह लापरवाही वार्ड 18 स्थित कमल नगर मोहल्ले में देखी जा सकती है, जहां पिछले एक साल से नाली का पानी अवरूद्ध हो गया है। नाली में पानी का बहाव नहीं होने से अब पानी काला हो गया है तथा उससे उठने वाला दुर्गंध मोहल्लेवासियों को परेशान कर रही है। आलम यह है कि मोहल्लेवासी घर से बाहर निकलते है तो नाक-मुंह बंद कर निलक रहे है। वहीं, उनमें संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है। जिससे मोहल्लेवासियों में नगर परिषद प्रशासन के प्रति आक्रोश गहरा गया है। 

लापरवाही: वार्ड 18 में एक साल से अधिक समय से नहीं हुई है नाली की सफाई

-- घटिया स्लैब निर्माण से उपजी समस्या, अबतक नहीं हुई कार्रवाई

मोहल्लेवासियों का कहना है कि पिछले साल नगर परिषद द्वारा महाराजा पेट्रोल पंप के सामने स्थित नाली के उपर स्लैब का निर्माण कराया गया था, जिसमें घटिया मेटेरियल का उपयोग किया गया था। जिस कारण निर्माण के साथ ही स्लैब ध्वस्त हो गया था तथा उसका मलबा नाली में गिर गया था। इसके बाद से ही इस मोहल्ले की नाली में पानी का बहाव अवरूद्ध हो गया है। जिस कारण पेट्रोल पंप से लेकर कमल नगर मोहल्ले तथा रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाली गली में भी जलजमाव हो जाता है। 

लापरवाही: वार्ड 18 में एक साल से अधिक समय से नहीं हुई है नाली की सफाई

मोहल्ले के धीरज ठाकुर, पिंटू यादव, अनिल सिंह, छोटे सिंह आदि का कहना है कि इस समस्या की जानकारी कई बार नगर परिषद प्रशासन को दी गई, बावजूद अभी तक इसका समाधान नहीं निकाला गया। मोहल्लेवासियों का कहना है कि नाली में हर समय गंदा पानी जमा रहता है, जिस कारण उन्हें दुर्गंध का सामना करना पड़ता है। वहीं, स्लैब टूटने से पेट्रोल पंप पर आने जाने वाले वाहन चालकों में भी दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कई बार छोटी-मोटी दुर्घटनाएं हो भी चुकी है। 

-- संवेदक को दिया गया था दुबारा स्लैब निर्माण का निर्देश

बता दें कि स्लैब टूटने के बाद तत्कालीन ईओ मनीष कुमार ने संवेदक को दुबारा स्लैब बनाने तथा नाली की सफाई करा निर्बाध गति से जलनिकासी कराने का निर्देश दिया था, लेकिन ईओ के निर्देश का संवेदक पर असर नहीं पड़ा। जिस कारण समस्या जस की तस बनी हुई है। 

लापरवाही: वार्ड 18 में एक साल से अधिक समय से नहीं हुई है नाली की सफाई

-- बोले ईओ, शीघ्र होगा समस्या का निदान

इस संबंध में नगर परिषद के ईओ राहुलधर दूबे ने बताया कि इस समस्या का शीघ्र निदान कराया जाएगा। उन्होंने तत्काल सिटी मिशन मैनेजर स्तुति सिन्हा को जेई के साथ इसका निरीक्षण कर तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। ईओ के निर्देश के बाद अब मोहल्लेवासियों में इस बात की उम्मीद जगी है कि जल्दी ही उन्हें इस समस्या से निजात मिल जाएगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।