शीतलहर में नगर परिषद की मानवीय पहल, विस्तारित क्षेत्रों में कार्यकारी अध्यक्ष ने बांटा कंबल

कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच डुमरांव नगर परिषद ने जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के लिए मानवीय संवेदना का परिचय दिया। नगर परिषद के कार्यकारी सभापति विकास ठाकुर के नेतृत्व में शनिवार की देर रात नगर परिषद के विस्तारित क्षेत्र नया भोजपुर सहित विभिन्न इलाकों में कंबल वितरण अभियान चलाया गया। रात करीब 11 बजे शुरू हुए इस अभियान के तहत सड़कों, गलियों और बस्तियों में रह रहे गरीब, असहाय एवं बुजुर्ग लोगों को कंबल उपलब्ध कराए गए।

शीतलहर में नगर परिषद की मानवीय पहल, विस्तारित क्षेत्रों में कार्यकारी अध्यक्ष ने बांटा कंबल

केटी न्यूज/डुमरांव

कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच डुमरांव नगर परिषद ने जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के लिए मानवीय संवेदना का परिचय दिया। नगर परिषद के कार्यकारी सभापति विकास ठाकुर के नेतृत्व में शनिवार की देर रात नगर परिषद के विस्तारित क्षेत्र नया भोजपुर सहित विभिन्न इलाकों में कंबल वितरण अभियान चलाया गया। रात करीब 11 बजे शुरू हुए इस अभियान के तहत सड़कों, गलियों और बस्तियों में रह रहे गरीब, असहाय एवं बुजुर्ग लोगों को कंबल उपलब्ध कराए गए।इस दौरान नगर परिषद के विभिन्न वार्डों के पार्षद भी मौजूद रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने मिलकर अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई और स्वयं ठंड में लोगों तक पहुंचकर कंबल वितरित किए।

देर रात तक चले इस कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि जनप्रतिनिधि केवल कार्यालयों तक सीमित नहीं, बल्कि जरूरत के समय जनता के बीच खड़े हैं।कंबल वितरण के दौरान कार्यकारी सभापति विकास ठाकुर ने कहा कि शीतलहर के समय बेसहारा लोगों की सहायता करना सामाजिक और नैतिक दायित्व है। नगर परिषद का उद्देश्य है कि नगर क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण असुरक्षित न रहे। उन्होंने बताया कि ठंड को देखते हुए नगर परिषद लगातार स्थिति की निगरानी कर रही है और आवश्यकता अनुसार राहत कार्य जारी रहेंगे।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कंबल वितरण अभियान एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आने वाले दिनों में अन्य क्षेत्रों में भी जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाई जाएगी। कंबल मिलने से जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत साफ दिखाई दी। स्थानीय नागरिकों ने नगर परिषद की इस पहल की सराहना करते हुए इसे संवेदनशील और प्रेरणादायक कदम बताया।