कतिकनार में 10 सितंबर को लगेगा ग्रामीण बैंक का विशेष शिविर

प्रखंड क्षेत्र के कतिकनार स्थित पैक्स गोदाम परिसर में 10 सितंबर को दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की ओर से विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में ग्रामीणों की बैंकिंग संबंधी समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लाभुकों को उनका लाभ लेने के लिए जागरूक किया जाएगा।

कतिकनार में 10 सितंबर को लगेगा ग्रामीण बैंक का विशेष शिविर

__ बकायेदारों को वन-टाइम सेटलमेंट का मिलेगा मौका, किसानों को ऋण व ‘पीएम सूर्य घर योजना’ की मिलेगी जानकारी

केटी न्यूज/केसठ। 

प्रखंड क्षेत्र के कतिकनार स्थित पैक्स गोदाम परिसर में 10 सितंबर को दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की ओर से विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में ग्रामीणों की बैंकिंग संबंधी समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लाभुकों को उनका लाभ लेने के लिए जागरूक किया जाएगा।शाखा प्रबंधक विपिन कुमार ने बताया कि शिविर में बक्सर जिला मुख्यालय से बैंक के वरीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। किसानों को कृषि ऋण समेत अन्य आवश्यक ऋण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।

वहीं, केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत पात्रता, सब्सिडी और आवेदन प्रक्रिया के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी दी जाएगी।उन्होंने बताया कि बैंक के बकायेदार एवं डिफॉल्टर खाताधारकों के लिए भी शिविर में विशेष सुविधा उपलब्ध रहेगी। पुराने लंबित ऋण खातों का आपसी समझौते के आधार पर निपटारा कराने के लिए वन-टाइम सेटलमेंट का अवसर दिया जाएगा।शाखा प्रबंधक विपिन कुमार ने कतिकनार एवं आसपास के ग्रामीणों, किसानों और खाताधारकों से निर्धारित तिथि को शिविर में पहुंचकर बैंकिंग समस्याओं का समाधान कराने और योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।