Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल
Keshav Times

181 करोड़ 26 लाख 86 हजार रूपये से कराया जा रहा है बक्सर कोईलवर तटबंधन का मरम्मत- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने शनिवार को बक्सर कोईलवर तटबंध पर फुली मिश्र के डेरा एवं केशोपुर के बीच हुए कटाव का निरीक्षण किया एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा किये जा रहे मरम्मत कार्य का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिया। जानकारी के अनुसार 551 लाख की लागत से फुली मिश्र के डेरा एवं केशोपुर के बीच 320 मीटर की लंबाई में तटबंध में कटाव के बाद मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। इसके तहत रेत से भरी बोरियों को तटबंध पर डाला जा रहा है, ताकी बाढ़ के दौरान किसी तरह का नुकसान नहीं होने पाए।

181 करोड़ 26 लाख 86 हजार रूपये से कराया जा रहा है बक्सर कोईलवर तटबंधन का मरम्मत- जिलाधिकारी

181 करोड़ 26 लाख 86 हजार रूपये से कराया जा रहा है बक्सर कोईलवर तटबंधन का मरम्मत- जिलाधिकारी

- जिलाधिकारी ने किया केशोपुर व फुली मिश्र के डेरा गांव के बीच हुए कटाव के मरम्मत कार्य का निरीक्षण

केटी न्यूज/सिमरी

जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने शनिवार को बक्सर कोईलवर तटबंध पर फुली मिश्र के डेरा एवं केशोपुर के बीच हुए कटाव का निरीक्षण किया एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा किये जा रहे मरम्मत कार्य का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिया। जानकारी के अनुसार 551 लाख की लागत से फुली मिश्र के डेरा एवं केशोपुर के बीच 320 मीटर की लंबाई में तटबंध में कटाव के बाद मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। इसके तहत रेत से भरी बोरियों को तटबंध पर डाला जा रहा है, ताकी बाढ़ के दौरान किसी तरह का नुकसान नहीं होने पाए।

181 करोड़ 26 लाख 86 हजार रूपये से कराया जा रहा है बक्सर कोईलवर तटबंधन का मरम्मत- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल ने बताया कि इस वर्ष बाढ़ की संभावना के दृष्टिकोण से पूर्व में ही बांध को सुरक्षित करने की कार्रवाई की जा रही है। इसमें मिट्टी के कटाव को रोकने का कार्य कराया जा रहा है। विभागीय अनुमोदन के पश्चात प्राक्कलन तैयार कर 22 अपै्र को चयनित एजेंसी के साथ एग्रीमेंट कर लिया गया है। एजेंसी के द्वारा विभागीय गाइडलाइंस के अनुसार तत्परता से कार्य किया जा रहा है। विभागीय पदाधिकारी द्वारा इसका नियमित रूप से अनुश्रवण किया जा रहा है। यह कार्य 31 मई तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

181 करोड़ 26 लाख 86 हजार रूपये से कराया जा रहा है बक्सर कोईलवर तटबंधन का मरम्मत- जिलाधिकारी

डीएम के निरीक्षण में 35 प्रतिशत पूरा मिला काम

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने पाया कि 35 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। कार्यस्थल पर पर्याप्त संख्या में मजदूर एवं सामग्री आदि पाये गये। कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल बक्सर को निर्देश दिया गया कि गुणवता के साथ ससमय कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगे। किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल बक्सर के द्वारा जिलाधिकारी को आवश्वस्त कराया गया कि यह कार्य पूर्ण होने पर कटाव की समस्या नहीं रहेगी। अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सिमरी को निर्देश दिया गया कि कटाव निरोध कार्य का प्रति सप्ताह निरीक्षण एवं अनुश्रवण करेंगे।

181 करोड़ 26 लाख 86 हजार रूपये से कराया जा रहा है बक्सर कोईलवर तटबंधन का मरम्मत- जिलाधिकारी

तटबंध के मरम्मत व कालीकरण राहत सामग्री वितरण होगी आसान

जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान बक्सर-कोईलवर गंगा तटबंध सुदृढ़ीकरण, कालीकरण तथा सुरक्षात्मक कार्य की घोषणा की गई थी।  बक्सर-कोईलवर गंगा तटबंध के शुरूआत से 51.72 किलोमीटर के बीच तटबंध के सुदृढ़ीकरण, कालीकरण तथा सुरक्षात्मक कार्य के लिए कुल 181 करोड़ 26 लाख 86 हजार 300 रूपये की प्रशासनिक स्वीकिृति प्रदान की गई है। चयनित एजेंसी के साथ 15 मई को एकरनामा कर लिया गया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अंदर कार्य प्रारंभ करना सुनिश्चित करेंगे।

181 करोड़ 26 लाख 86 हजार रूपये से कराया जा रहा है बक्सर कोईलवर तटबंधन का मरम्मत- जिलाधिकारी

गंगा नदी के किनारे तटबंध में प्रायः कटाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। सरकार द्वारा इस निर्णय से तटबंध के सुदृढ़ीकरण एवं मजबूतीकरण से बाढ़ के दिनों में कटाव से सुरक्षा प्राप्त होगा। सिमरी, चक्की एवं ब्रह्मपुर प्रखण्ड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में आपदा के दौरान राहत पहुंचाने में उपयोगी साबित होगा। वहीं, इससे जिले के दूरस्थ तटबंध वाले इलाके जैसे उमरपुर, केशोपुर, गंगौली, जवही, अमौर आदि को जिला मुख्यालय से सीधा जुड़ाव होगा। तटबंध के किनारे रहने वाले क्षेत्र का व्यवसायिक विकास होगा। बक्सर से डुमरांव अनुमंडल जाने का एक सुगम वैकल्पिक मार्ग प्रदान होगा। निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव, कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल बक्सर, प्रखंड विकास पदाधिकारी सिमरी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

181 करोड़ 26 लाख 86 हजार रूपये से कराया जा रहा है बक्सर कोईलवर तटबंधन का मरम्मत- जिलाधिकारी

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।