बेटी के तिलक से लौटे पिता-मामा समेत पांच लोगों को ट्रक ने रौदा मौत

बेटी की तिलक से लौटे पिता और मामा समेत पांच लोगों को तेज रफ्तार ट्रक्कर ने रौंद दिया। जिसमें पांचों लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद खुशियां मातम में बदल गयी। चारों तरफ चित्कार मच गया। दुघर्टना एनएच-319 पर दिनारा थाना क्षेत्र के मठिया गांव के पास सुबह करीब 3 बजे हुआ।

बेटी के तिलक से लौटे पिता-मामा समेत पांच लोगों को ट्रक ने रौदा मौत

- दुघर्टना सोमवार की अहले सुबह तीन बजे तिलक से लौटते समय बस से उतरने के दौरान हुआ

केटी न्यूज/सासाराम/रोहतास

बेटी की तिलक से लौटे पिता और मामा समेत पांच लोगों को तेज रफ्तार ट्रक्कर ने रौंद दिया। जिसमें पांचों लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद खुशियां मातम में बदल गयी। चारों तरफ चित्कार मच गया। दुघर्टना एनएच-319 पर दिनारा थाना क्षेत्र के मठिया गांव के पास सुबह करीब 3 बजे हुआ। घटना की सूचना मिलते ही दिनारा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया।

परिजनों के अनुसार सभी चेनारी थाना क्षेत्र के लोधी गांव से तिलक चढ़ाकर लौट रहे थे। हम अपने गांव पहुंच गए थे। कुछ लोग नेशनल हाई-वे पर ही बस रोककर उतर रहे थे। इतनी देर में तेज रफ्तार से ट्रक आया और सभी को उड़ा दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में करगहर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के रामव्रत सिंह, मठिया गांव के अशोक सिंह (लड़की के पिता), पिंटू सिंह (लड़की के मामा) और रजनीश कुमार शामिल हैं।

सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। मरने वालों में एक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही दिनारा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और ट्रक, बस और पिकअप को जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।