Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर छठ पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, 334 दंडाधिकारी और 48 त्वरित कार्रवाई दल तैनात नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में
Keshav Times

विद्वेष फैलाने वाले तत्वों पर की जाएगी सख्त कार्रवाई– एसडीपीओ

शनिवार को डुमरांव थाना के परिसर में शांतिपूर्ण माहौल में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर्व संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक की गयी। एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

विद्वेष फैलाने वाले तत्वों पर की जाएगी सख्त कार्रवाई– एसडीपीओ

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी को लेकर डुमरांव थाने में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक

केटी न्यूज/डुमरांव

शनिवार को डुमरांव थाना के परिसर में शांतिपूर्ण माहौल में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर्व संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक की गयी। एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाये जाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीपीओ ने कहा कि यहां हर पर्व त्यौहार मिल-जुलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की परंपरा रही है। हमें उस परंपरा को कायम रखना है। अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है। किसी तरह की अफवाह की जानकारी मिले तो तुरंत उसकी सूचना प्रशासन को दें। उन्होंने कहा कि प्रशासन सोशल मीडिया नेटवर्क पर भी कड़ी निगरानी रखेगा। विद्वेष फैलाने व शांति भंग करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा। इसके अलावा थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत ने कहा कि पर्व के दौरान असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। सघन गश्ती के साथ चिन्हित जगहों पर पुलिस बल की भी तैनाती की जाएगी। इस दौरान शांति समिति के सदस्यों ने प्रशासन से शहर की सफाई व्यवस्था के साथ ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, सड़क पर उभरे गड्ढे का भराव, पेयजल आपूर्ति, बिजली आपूर्ति सहित जलजमाव की समस्या को ठीक करवाने की बात कहीं। मौके पर नगर परिषद के प्रधान सहायक दुर्गेश सिंह, इस्लाम अंसारी, सोहराब कुरैशी, समीर हाशमी, चुन्ना हाशमी, शहजाद हाशमी, मुस्ताक अहमद, सर्वेश पांडेय, धीरज मिश्रा, संजय शर्मा, नागेंद्र ओझा सहित अन्य उपस्थित रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।