सामाजिक कार्यकर्ता अमन पांडेय ने जीएसटी इंस्पेक्टर बने मनीष को किया सम्मानित
एसएससी सीजीएल 2025 के तहत जीएसटी इंस्पेक्टर पद पर चयनित डुभकी गांव निवासी मनीष कुमार की सफलता को लेकर क्षेत्र में लगातार खुशी का माहौल बना हुआ है। मंगलवार को अनुमंडल के सिमरी प्रखंड अंतर्गत बड़का राजपुर गांव निवासी एवं सामाजिक कार्यकर्ता अमन पांडेय डुमरांव के मच्छरहट्टा गली स्थित मनीष के आवास पहुंचे और उन्हें सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं।


__ बोले– संघर्ष और मेहनत से मिली सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा, डुमरांव पहुंचकर दी बधाई
केटी न्यूज/डुमरांव
एसएससी सीजीएल 2025 के तहत जीएसटी इंस्पेक्टर पद पर चयनित डुभकी गांव निवासी मनीष कुमार की सफलता को लेकर क्षेत्र में लगातार खुशी का माहौल बना हुआ है। मंगलवार को अनुमंडल के सिमरी प्रखंड अंतर्गत बड़का राजपुर गांव निवासी एवं सामाजिक कार्यकर्ता अमन पांडेय डुमरांव के मच्छरहट्टा गली स्थित मनीष के आवास पहुंचे और उन्हें सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं।इस दौरान अमन पांडेय ने मनीष कुमार को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया तथा उनके संघर्ष और उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने कहा कि साधारण किसान परिवार से आने वाले मनीष ने जिस प्रकार विपरीत परिस्थितियों में मेहनत और धैर्य के बल पर सफलता हासिल की है, वह आज के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है।

अमन पांडेय ने कहा कि कोरोना काल में पिता को खोने के बाद जिस तरह मनीष और उनके परिवार ने कठिन दौर का सामना किया, वह किसी भी परिवार के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण स्थिति थी। बावजूद इसके उनकी मां मीना देवी ने हिम्मत नहीं हारी और बेटे की पढ़ाई जारी रखने के लिए लगातार संघर्ष करती रहीं। उन्होंने कहा कि मनीष की सफलता यह साबित करती है कि संसाधनों की कमी कभी भी प्रतिभा और मेहनत के आगे बाधा नहीं बन सकती।उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो गांव और छोटे कस्बों के छात्र भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

मनीष जैसे युवाओं से प्रेरणा लेकर अन्य छात्र भी अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।वहीं मनीष कुमार ने अमन पांडेय के आगमन और सम्मान के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों का स्नेह और समर्थन उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। मनीष ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां, परिवार और सहयोग करने वाले सभी लोगों को दिया।मौके पर मौजूद लोगों ने भी मनीष की सफलता पर खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताया। सम्मान समारोह के दौरान स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

