सीएम नीतीश के आगमन को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं में जोश, बैठक में बनी रणनीति

राजपुर प्रखंड में आगामी 6 सितंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दौरे को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इसे लेकर गुरुवार को जदयू जिलाध्यक्ष अशोक सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें एनडीए कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई।

सीएम नीतीश के आगमन को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं में जोश, बैठक में बनी रणनीति

केटी न्यूज/राजपुर

राजपुर प्रखंड में आगामी 6 सितंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दौरे को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इसे लेकर गुरुवार को जदयू जिलाध्यक्ष अशोक सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें एनडीए कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किसानों और आम लोगों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं दी हैं। निकृष पंप कैनाल जैसी परियोजनाओं से क्षेत्र की कृषि व्यवस्था को नई दिशा मिली है। वहीं 125 यूनिट फ्री बिजली ने आमजन को बड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा कि जीविका समूह से जुड़ी महिलाएं आज आत्मनिर्भर बन रही हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना रही हैं।

पूर्व मंत्री ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पंचायत स्तर पर जाकर लोगों को सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराएं और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि यह अवसर कार्यकर्ताओं के लिए अपनी एकजुटता और समर्पण दिखाने का है।

बैठक में जदयू अध्यक्ष फुटूचन्द सिंह, पिंटू सिंह, संजय पटेल, जितेंद्र सिंह, दीनदयाल कुशवाहा, धनंजय त्रिगुण, जयप्रकाश राय, दयाशंकर सिंह, विमलेश पांडेय, अनिरुद्ध तिवारी, सुगंध समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।